MI-171 Helicopter Crash
MI-171 Helicopter Crash: नाइजीरिया में वायुसेना का एक MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर है. बताया गया कि इस क्रैश में नाइजीरियाई सुरक्षा बल के 26 जवानों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं. वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि MI-171 हेलिकॉप्टर ने सोमवार को जुनगेरु से उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर लुटेरों से हो रही मुठभेड़ के बीच घायलों को रेस्क्यू कर रहा था. अचानक किसी तकनीकी खराबी के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया.
एनएएफ के प्रवक्ता एडवर्ड गैबक्वेट ने एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की. दुर्घटना दोपहर लगभग 1 बजे हुई. बताया गया, “विमान कडुना के रास्ते में ज़ुंगेरू प्राइमरी स्कूल से रवाना हुआ था, लेकिन बाद में पता चला कि यह नाइजर राज्य के शिरोरो स्थानीय सरकारी क्षेत्र में चुकुबा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में 11 मृतकों और सात घायलों को ले जाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर “डाकुओं” की गोलीबारी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ .
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…