वीर सपूतों को सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में धूमधाम से 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना संदेश दिया है. उन्होंने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया. सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “एक स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में हमारे पास अपनी स्वतंत्र आर्थिक नीतियां हैं.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि “एक स्वतंत्र देश के नागरिक होने के नाते हर नागरिक को भारत के संविधान ने उसके नागरिक अधिकार प्रदान किए हैं.” आगे उन्होंने प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, हर भारतवासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में न केवल अपनी विरासत के रूप में गौरव की अनुभूति कर सकता है, बल्कि देश को एक विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए अपने स्तर पर भी योगदान कर सकता है.
तो वहीं ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि, “माँ भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन! 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में आज साकार हो रहा है. जय हिंद-जय भारत! तो वहीं विधान भवन पर तिरंगा फहराते हुए अमर सपूतों का स्मरण करते हुए नमन किया और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि दी. इसी के साथ बोले कि, आगामी 25 वर्ष के अमृतकाल की कार्य योजना हमारा इंतज़ार कर रही है. आज़ादी के 100 साल पर हमें कैसा भारत चाहिए इसके लिए एक संकल्प जरूरी. आज कलाकारों ने भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पर झांकी दिखाई है और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज इसी रूप में कार्यक्रम सम्पन हो रहे हैं. आज कल हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं. हमने कभी भी धरती को जमीन का टुकड़ा नही माना है. हमने धरती को माँ के रूप में माना है. हज़ारों वर्ष की पुरानी परंपरा पर हम गौरव महसूस करते हैं. वेशभूषा खान पान सब अलग होने के बावजूद सब एक है. तमिलनाडु में पैदा हुआ इंसान उत्तर में सीमा को सुरक्षित करते हुए बलिदान हो जाता है. भारत की विरासत की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है.
ये भी पढ़ें- “मणिपुर से लगातार शांति की खबर”, लाल किले से संबोधन में पीएम मोदी ने जानिए और क्या कहा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, हम भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि आज जी-20 की अगुवाई भारत कर रहा है. उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में जी 20 के 11 इवेंट हुए. हम सब ने देखा है कि 9 वर्षो में देश में अलग अलग क्षेत्र में विकास किया है. 6 वर्षो में उत्तर प्रदेश ने भी बड़े स्तर पर प्रगति की है. आज उत्तर प्रदेश के पास पहचान की समस्या नहीं है. आज प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है. उत्तर प्रदेश में लोग पहले आना नही चाहते थे. उस उत्तर प्रदेश में 36 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त हो रहे हैं. 1 करोड़ नौजवानों को नौकरी और रोजगार देंगे. स्किल डेवलपमेंट में उत्तर प्रदेश के युवाओं को जोड़ा जा रहा है. यूपी में आज कानून व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है. हमारे प्रमुख धर्म स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश में पर्यटन के लिए हुए कार्य लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं.
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेट के नाम से जाना जा रहा है. उत्तर प्रदेश ने इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाया है. एयर कनेक्टिविटी को भी बढ़ाये जाने का काम सरकार कर रही है. अयोध्या और जेवर में एयरपोर्ट बन रहा है. वाटर कनेक्टिविटी पर भी काम कर रहे हैं. पिछले 9 वर्षों में अलग अलग योजनाओं से कृषि को बढ़ाया गया. उत्तर प्रदेश में भी 6 साल में किसानों की आय बढ़ाई गई है. पिछले 3 साल में 2 करोड़ 61 लाख किसानों को सम्मान निधि दी गई. आगे भी उन्होंने कहा कि, देश विकास पथ पर युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर बड़े स्तर पर बढ़ा है. हेल्थ सेक्टर के आधार पर भी प्रदेश मजबूत हो रहा है. हमें नए भारत के साथ आगे बढ़ना है. भारत अगर विश्व का सबसे युवा देश है, तो यूपी देश का सबसे युवा प्रदेश है. उन्होंने कहा कि, 6 वर्षो में हमने उत्तर प्रदेश की जीडीपी को दोगुना करने में सफलता प्राप्त की है. एकता और एकीकरण हम सबका का संकल्प होना चाहिए. इस मौके पर विधानसभा पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों का सम्मान किया.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…