देश

Independence Day 2025: पीएम मोदी ने 12 साल में पहली बार लाल किले से किया RSS का जिक्र, अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को दे दिया बड़ा संदेश

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए RSS का जिक्र किया. अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खूब तारीफ की. 12 सालों में ये पहली बार ऐसा हुआ कि पीएम मोदी ने लाल किले से स्वयंसेवक संघ का जिक्र किया है.

संबोधन में RSS का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में RSS का जिक्र करते हुए कहा,

“सेवा, समर्पण, संगठन और अनुशासन यही आरएसएस की पहचान रही है. मां भारती के कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्वयंसेवकों को आज मैं आदरपूर्वक स्मरण करता हूं. ये दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है और इसकी 100 साल की यात्रा देश को प्रेरणा देती रहेगी.”

उन्होंने यह भी कहा कि देश को गर्व है कि आरएसएस ने राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दिया है और आने वाली पीढ़ियों को इससे सीख मिलती रहेगी.”

इसे भी पढ़ें-

आत्मनिर्भर पर बोले पीएप्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना आज से शुरू, पीएम मोदी ने लाल किले से किया ऐलान, जानें क्या है ये स्कीमम मोदी

आत्मनिर्भर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,

“अगर जीवन दूसरों पर निर्भर हो जाए, तो आज़ादी का सवाल ही मिटने लगता है और असली दुर्भाग्य तब शुरू होता है जब निर्भरता आदत में बदल जाती है. जब हमें पता ही नहीं चलता कि कब हम आत्मनिर्भर होना छोड़कर किसी और पर निर्भर हो गए. यह आदत खतरे से खाली नहीं है इसलिए आत्मनिर्भर बने रहने के लिए हर पल सतर्क रहना ज़रूरी है. मेरे प्यारे देशवासियो, आत्मनिर्भरता सिर्फ़ आयात-निर्यात, रुपये, पाउंड या डॉलर तक सीमित नहीं है. इसका अर्थ कहीं व्यापक है आत्मनिर्भरता सीधे तौर पर हमारी ताकत से जुड़ी है. अगर हम आत्मनिर्भर न होते, तो क्या हम ऑपरेशन सिंदूर इतनी तेज़ी से अंजाम दे पाते? हमें चिंता होती कि हमें ज़रूरी उपकरण कौन देगा, हमें मिलेंगे भी या नहीं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

36 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

38 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago