Bharat Express DD Free Dish

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना आज से शुरू, पीएम मोदी ने लाल किले से किया ऐलान, जानें क्या है ये स्कीम

Independence Day 2025: आज हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार 12वीं बार लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना लागू करने का ऐलान किया है.

PM Viksit Bharat Yojana

PM Viksit Bharat Yojana: भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज ही के दिन ब्रिटिश शासन से देश को आजादी मिली थी. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है. उन्होंने लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है. इसके अलावा पीएम मोदी ने लालकिले से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना को शुरू करने का भी ऐलान कर दिया है. यह ऐसा मौका होता है जब प्रधानमंत्री देश के विकास और सरकार के कामों का हिसाब-किताब देने के साथ ही आगे की रूपरेखा को भी देश के सामने रखते हैं. ऐसे में चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस स्कीम के बारे में.

आज से शुरू हुआ प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवक के मौके पर लाल किले से भाषण देते हुए कहा कि देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं. आज 15 अगस्त है. आज से ही मेरे देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना लागू कर रहे हैं. आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू हो रही है. यह आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे.

प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना क्या है?

देश में वर्क फोर्स बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की है. इस योजना के अंतर्गत नौकरी ज्वाइन करते समय जो युवा पहली बार EPFO के सदस्य बनेंगे उन्हें सरकार की तरफ से 15 हजार रुपये तक सैलरी से अलग दिए जाएंगे. यही नहीं कपंनियों को भी प्रति कर्मचारी दो साल तक पैसा दिया जाएगा. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष रूप से फोकस होने के चलते यहां 4 साल तक पैसा मिलेगा. इसके लिए 99,446 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है जो अगले 4 साल तक चलेगा.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से स्वदेशी पर बोले पीएम मोदी, कहा- देश का भाग्य बदलना है आपका सहयोग चाहिए

पीएम विकसित भारत योजना का उद्देश्य

पीएम विकसित भारत योजना का उद्देश्य भारत में ज्यादा से ज्यादा नौकरियां पैदा करना, खासकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में. साथ ही, ये स्कीम “मेक इन इंडिया” को बढ़ावा देगी, लोगों की स्किल्स को बेहतर करेगी और उन्हें सामाजिक सुरक्षा (जैसे पेंशन, इंश्योरेंस) देगी. अगले 2 साल में 3.5 करोड़ नई नौकरियां पैदा करना है. खासकर 18-35 साल के युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करना है.

पीएम विकसित भारत योजना के लिए आवेदन

अगर आप पीएम विकसित भारत योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है जैसे ही कर्मचारी पहली बार पीएफ अकाउंट खुलेगा वह इस योजना के लिए पात्र हो जाएंगे. बस कर्मचारी की Gross Salary 1 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए. इसेक अलावा सरकार की ओर से UAN नंबर के आधार पर ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest