देश

Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM Modi, कहा- खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे

Independence Day 2025: आजादी के 79 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न का माहौल है. हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. जैसे ही तिरंगा हवा में लहराया, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गूंजा और पूरा देश गर्व से भर उठा. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन पर बोलते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी.

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर पर बोलतेहुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“22 तारीख के बाद हमने अपने सशस्त्र बलों को रणनीति तय करने, उद्देश्य निर्धारित करने और समय चुनने की पूरी आज़ादी दी. हमारी सेनाओं ने वो हासिल किया जो दशकों से नहीं हुआ था. “

वीर सैनिकों को नमन करने का अवसर- PM Modi

इसी कड़ी में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा,

“आज लाल किले की प्राचीर से, मुझे ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को नमन करने का अवसर मिला. हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सज़ा दी. लोगों को उनके नाम पूछकर मार डाला गया, पत्नियों को उनके पतियों के सामने गोली मार दी गई, पिताओं की उनके बच्चों की आंखों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई. पूरा देश गुस्से से भर गया था और पूरी दुनिया इस क्रूरता से स्तब्ध थी. मेरे प्यारे देशवासियो, ऑपरेशन सिंदूर इसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है.”

इसे भी पढ़ें-Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न में डूबा देश, लाल किले की प्राचीर से PM Modi ने फहराया तिरंगा

खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे-PM Modi

वहीं लाल किले की प्राचीर से उन्होंने अपने संबोधन में कहा,

“भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे. अब मेरे देशवासियों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि सिंधु समझौता कितना अन्यायपूर्ण और एकतरफा है. भारत से निकलने वाली नदियों का पानी हमारे दुश्मनों के खेतों को सींच रहा है जबकि मेरे अपने देश के किसान और जमीन पानी के बिना प्यासी रह रही है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एकसप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago