Independence Day 2025: आज स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में खुशी और देशभक्ति का माहौल है. कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया.
सभी ने अपने संदेशों में देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प दोहराया. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्स (पहले ट्विटर) पर देशवासियों के लिए एकता और प्यार से जुड़े संदेश लिखे और शुभकामनाएं दीं.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. उन्होंने लिखा-
“समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूं. साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूं.”
“आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के सपनों को चरितार्थ करें और विकसित, आत्मनिर्भर व हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देने का संकल्प लें.”
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनगिनत वीरों के साहस और त्याग को याद करते हुए एक्स पर लिखा-
“सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन केवल हमारी स्वतंत्रता का उत्सव ही नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और सर्वोच्च निस्वार्थता का पवित्र याद है जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया. आइए, हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लें और एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करें.”
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा-
“समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रभक्त सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन. नए भारत की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत साकार करने में भागीदार बनें.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रथम की भावना का जिक्र करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा-
“प्रदेश वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई! यह पावन दिवस मां भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है. उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना.”
“आज हमारा संकल्प है न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण, जिसका स्वप्न हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था. आइए, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एकजुट हों. वंदे मातरम! जय हिंद!”
ये भी पढ़ें- Independence Day 2025: PM Modi ने राजघाट से किया स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ, शेयर किया देश के नाम पहला संदेश
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…