Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न में डूबा देश, लाल किले की प्राचीर से PM Modi ने फहराया तिरंगा

Independence Day 2025: हर साल की तरह इस बार भी PM Modi ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया.

PM Modi ने फहराया तिरंगा

PM Modi ने फहराया तिरंगा

Independence Day 2025: आजादी के 78 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न का माहौल है. हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. जैसे ही तिरंगा हवा में लहराया, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गूंजा और पूरा देश गर्व से भर उठा.

पीएम मोदी का संबोधन

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा,

“आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं. वे देश के पहले ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने भारत के संविधान के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया.”

इसे भी पढ़ें-Independence Day 2025: ज्योतिष दृष्टि से बहुत ही खास है तिरंगे के रंग, रंगों में छिपा है भारत की आत्मा का संदेश

1947 में, अनंत संभावनाओं और असंख्य भुजाओं की शक्ति-PM Modi

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि,

“1947 में, अनंत संभावनाओं और असंख्य भुजाओं की शक्ति के साथ हमारे राष्ट्र ने स्वतंत्रता प्राप्त की. देश की आकांक्षाएं उड़ान भरने को तैयार थीं, लेकिन चुनौतियां उससे भी बड़ी थीं. पूज्य बापू के सिद्धांतों पर चलते हुए संविधान सभा के सदस्यों ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व निभाया. पिछले पचहत्तर वर्षों से भारत का संविधान एक प्रकाशस्तंभ की तरह हमें हमारे पथ पर मार्गदर्शन करता रहा है.”

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2025: PM Modi ने राजघाट से किया स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ, शेयर किया देश के नाम पहला संदेश

प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, बादल फटने भी बोले PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा,

“पिछले कुछ दिनों से हम प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, बादल फटने और कई अन्य आपदाओं का सामना कर रहे हैं. हमारी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं. राज्य सरकारें और केंद्र सरकार मिलकर बचाव कार्यों, राहत प्रयासों और पुनर्वास कार्यों में पूरी ताकत से जुटी हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital