देश

‘पैसे और परिवार के लिए राजनीति करता है इंडी गठबंधन’: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

आज झारखंड के भाजपा कार्यालय सभागार में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव हरदेव साहू एवं अंजू देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। सभागार में आयोजित मिलन समारोह में झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं रांची सांसद संजय सेठ ने सदस्यता ग्रहण करा सभी को पार्टी में शामिल कराया।

400 पार का संकल्प

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पैसे और परिवार के लिये राजनीति करता है इंडी गठबंधन, इनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सनातन विरोधी एक मंच पर आ रहे हैं पर देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और वह विकसित भारत के लिये मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। मरांडी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार के विकास कार्यों ने जानाकांक्षाओं को पूरा किया है जिससे प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ पूरा करेंगे 400 पार का संकल्प।

जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने सभी की ऑनलाइन सदस्यता कराई एवं सभी से संगठन हित में एवं राष्ट्रहित में फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में अपना-अपना योगदान देने की बात कही। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा की देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है और गांव-गांव में उनकी योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आई है और जनता में तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है।

पीएम मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने भाजपा की सदस्यता लेने बाद कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस विरोध के आधार पर ही आई थी पर आज उसी के तलवे चाट रही है। वहीं राजद प्रदेश महासचिव एवं उप प्रमुख हरदेव साहू एवं अंजू देवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हमलोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है एवं पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बने इसके लिये हम सब अपने प्रयास में जुट जायेंगे।

इसे भी पढ़ें: ‘INDI Alliance वाले हमारे परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं…इनके मंसूबों से सतर्क रहे देश’, विपक्षियों पर बरसे PM मोदी

इन लोगों ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता

कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप यादव ने किया। आज डॉ राजीव रंजन, उप प्रमुख हरदेव साहू एवं अंजू देवी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रितेश कुमार, रंजन यादव, मुन्ना कुमार यादव, अभिषेक आनंद, सूरज कुमार, राजेश गुप्ता, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रकाश नायक, कृष्णा यादव, सुरेश पासवान, वैभव राय, अमित तिवारी, उज्जवल झा रहे. इनके अलावा सैकड़ों लोग बीजेपी में शामिल हुये।

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

16 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

27 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

29 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

53 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago