सुनीता केजरीवाल.
INDIA Alliance Rally Ramlila Maidan: आज दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉग का लोकचंत्र बताओ रैली जारी है. जिसमें 27 दलों के नेता मैदान में एक साथ आए हैं. इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं. इसके अलावा इस रैली में मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव समेत तमाम नेता पहुंचे हैं. INDIA ब्लॉग की रैली में सबसे पहले उद्धव ठाकरे का संबोधन हुआ. उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन चिंता मत करो, सिर्फ हम नहीं, पूरा देश आपके साथ है.
वहीं दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि केजरीवाल ने संदेश भेजा है. मेरे पति को जेल भेजा गया है क्या प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेज कर सही किया है? आपके केजरीवाल शेर हैं. बीजेपी वाले कह रहे हैं केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए. आप बताइए कि क्या केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए. अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं, कुछ लोग भारत से नफरत करते हैं. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के संदेश आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से 6 गारंटी है.
पूरे देश को 24 घंटे फ्री बिजली देने की गारंटी
देश के हर जिले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाऊंगा
किसानों को एमएसपी दिलाएंगे की गारंटी
सभी मोहल्ले में अच्छे स्कूल की गारंटी
इंडिया गठबंधन की महारैली में झरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा- “आदिवासी और आधी आबादी को आज दबाया जा रहा है, मैं उनकी आवाज बनकर आई हूं. हमारा संघर्षों का इतिहास रहा है.” बीजेपी संविधान को तहस-नहस करने पर आमादा है. लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं को तहस नहस किया है. तानाशाही से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. इंडिया गठबंधन तानाशाही को पूरी ताकत से रोकेगी. देश में नफरत फैलाई जा रही है. कोई भी पार्टी जनता से बड़ी नहीं हो सकती. मेरे पति को दो 2 महीने से जेल में डाला गया है. एनडीए की गारंटियों की गारंटी कौन देगा.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…