आस्था

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, गायब हो जाएगा सूर्य; नजर आएगा शैतान!

Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का ऐसा खास संयोग 54 साल बाद बनने वाला है. आगामी 8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र के कई जानकार दुर्लभ बता रहे हैं. वहीं, खगोलविदों (वैज्ञानिकों) के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दिन आसमान में तीन अनोखी घटनाएं होंगी. साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से जानिए.

आसानी के दिखाई देंगे बृहस्पति और शुक्र ग्रह

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण जहां-जहां दिखाई देगा वहां के लोग उस दिन सौर मंडल में मौजूद बृहस्पति (गुरु) और शुक्र ग्रह को आसानी से देख सकेंगे. वैसे तो ये दोनों ही ग्रह धरती के नजदीक हैं लेकिन आम दिनों में इन्हें नहीं देखा जा सकता है. साल का पहले सूर्य ग्रहण के दिन यानी 8 अप्रैल को आसमान में अद्भुत नजारा दिखेगा. इस दिन एक समय ऐसा आएगा जब 8 मिनट के लिए सूर्य गायब हो जाएगा. चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगा.

सूर्य ग्रहण भारत में लगेगा या नहीं?

वैज्ञानिकों की मानें तो 50 साल बाद ऐसा दुर्भल संयोग बन रहा है जब सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगेगा. ऐसे में इस दौरान सूतक भी मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटा पहले शुरू हो जाता है.

आसमान में दिखेगा शैतान धूमकेतु

साल के पहले सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिकों को भी बेसब्री से इंतजार है. ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान शैतान नामक धूमकेतु नजर आएगा. इस बारे में खगोलविदों का मानना है कि आग के गोले के रूप में चल रहा शैतान नामक धूमकेतु सूर्य के नजदीक होगा. ऐसे में इस धूमकेतु (शैतान) को आसानी से देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: अप्रैल में 4 ग्रहों का गोचर इन राशियों के लिए वरदान! आर्थिक जीवन में आएगा जबरदस्त उछाल

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago