पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
Bharat Ratna Atal bihari vajpayee: भारतीय राजनीति के श्लाका पुरुष रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जन्म जयंती को आज (25 दिसंबर) पूरा देश मना रहा है. अटलजी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. अटल बिहारी वाजपेयी देश के ऐसे नेता थे, जो अपनी पार्टी के साथ ही विरोधी खेमे में भी सम्माननीय थे. उनके लिए कभी किसी के मन में द्वेष भावना नहीं रही. राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी एक शानदार वक्ता, साहित्यकार के रूप में भी जाने जाते हैं.
अटल बिहारी वाजपेयी ने अफने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने देश के विकास में काफी सकारात्मक परिणाम दिए. वाजपेयी जब भी सदन में बोलते थे, तो सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष भी उनकी बातों को गौर से सुनता था. अटलजी की एक भविष्यवाणी अब भी लोगों के जेहन में बैठी हुई है. जिसको लेकर अक्सर लोग कांग्रेस पर तंज कसते हैं. कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखकर लगता है कि अटल बिहारी वाजपेयी को इस बात का अंदाजा था कि एक न एक दिन कांग्रेस अपने बुरे दौर से गुजरेगी.
आज बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता के शिखर पर प्रचंड बहुमत के साथ स्थापित है, लेकिन बीजेपी के नेताओं ने एक ऐसा दौर भी देखा, जब संसद में संख्या बल कम होने से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी. तब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 1996 में लोकसभा मे अविश्वास प्रस्ताव का सामना करते हुए जो बात कही थी, अब वो बीजेपी लिए सार्थक हो चुकी है. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि ‘आज मेरे कम सांसद होने पर आप हम पर हंस रहे हैं, एक दिन देश आप पर हंसेगा’.
दरअसल, 1996 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 मई 1996 को देश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन उन्हें लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था. जिसमें एक वोट से बहुमत साबित न कर पाने से अटल बिहारी वाजपेयी को मात्र 13 दिन बाद ही पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उस दौरान उनके पक्ष में 269 वोट पड़े थे, जबकि विपक्ष में 270 वोट. उस दिन सदन में अटल बिहारी ने जो भाषण दिया था, उसे आज भी लोग याद करते हैं. उन्होंने सदन में कहा था कि “मेरी बात को गांठ बांध लें, आज हमारे कम सदस्य होने पर आप (कांग्रेस) हंस रहे हैं, लेकिन वो दिन आएगा, जब पूरे देश में हमारी सरकार होगी, उस दिन देश आप पर हंसेगा.”
यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: मोहन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, कई सांसद भी लेंगे शपथ
अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे कहा था कि “हमारा क्या अपराध है, हमें क्यों कटघरे में खड़ा किया जा रहा. देश ने जो जनादेश दिया है. उसके पीछे हमारी मेहनत है. वर्षों का संघर्ष है, पार्टी के कार्यकर्ताओं की साधना है. हम देश सेवा कर रहे हैं, वो भी निस्वार्थ भाव से. पिछले 40 सालों से ऐसे ही करते आ रहे हैं. हमने तपस्या की है, लोगों के बीच गए हैं, ये कोई एक दो दिन में नहीं हुआ है. हमारी पार्टी कोई कुकुरमुत्ते जैसी उगने वाली पार्टी नहीं है. 1-1 सीटों के लिए राज्यों में पार्टियां आपस में लड़ती हैं और दिल्ली में आकर एक हो जाती हैं.” अटल बिहारी ने कहा था कि ” हम विश्राम नहीं करेंगे. देश सेवा में लगे रहेंगे.” उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा था कि हमें भले ही सफलता नहीं मिली, लेकिन हम सबसे बड़े विरोधी दल के तौर पर विपक्ष में बैठेंगे. आपको हमारे सहयोग से सदन को चलाना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…