मनोरंजन

Shah Rukh Khan ने सेलिब्रेट की Dunki की सक्सेस, ‘Mannat’ से इस खास अंदाज में फैंस को कहा- धन्यवाद, देखें VIDEO

Shah Rukh Khan Mannat Video: शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की.

प्रभास की पैन इंडिया फिल्म ‘सलार’ से टक्कर के बाद ‘डंकी’ की कमाई में गिरावट आई. हालांकि, अब ‘डंकी’ वापस गति में आ गई है. इस बीच शाहरुख खान ने फिल्म डंकी की सफलता का जश्न मनाने के लिए अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दे डाला है. रविवार की शाम अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर शाहरुख खान ने अपने फैंस से मुलाकात की.

शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने घर ‘मन्नत’ से प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए नजर आए. अभिनेता ने उन प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हुए थे. उन्होंने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया. शाहरुख खान ने नीली स्वेटशर्ट और नीली डेनिम जींस पहनी थी. वहीं, उन्होंने धूप के चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया. यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

डंकी का जबरदस्त कलेक्शन

बात करें डंकी की तो, राजकुमार हिरानी के निर्देशित में बनी इस फिल्म में किंग खान के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी हैं. फिल्म के बजट की बात करें तो ये 85 करोड़ की लागत से बनी है. वहीं तीन दिन में ये 75 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

31 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago