यूटिलिटी

Paytm ने 1000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला, नहीं कम हो रही मुश्किलें

देश में साल 2022 से ही छंटनी का दौर शुरू हो चुका है. वहीं अब एक बार फिर साल 2023 के आखिरी महीने में भी छंटनी का दौर देखने को मिलने वाला है. बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नौकरियों पर पड़ने वाले असर की झलक भी दिखनी शुरू हो गई है. साल की आखिरी महीने में पेटीएम से 1000 से ज्यादा लोगों को बाहर किए जाने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने 1000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है. इसके साथ ही बीते कुछ महीनों में अलग-अलग यूनिट से छंटनियां की गई हैं.

RBI की नई गाइडलाइंस बनी छंटनी की वजह

बता दें कि पेटीएम के छंटनी की वजह‘ Buy Now Pay Later’ की सर्विस को बंद करने और छोटे साइज का लोन देने के बिजनेस को बंद करना बताया जा रहा है. इसकी एक वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी बताई जा रही है. दरअसल देश में बढ़ते अन-सिक्योर्ड लोन को कम करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थीं. इसके बाद बैंकों के क्रेडिट कार्ड देने, पर्सनल लोन बांटने और अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद के लिए इस्तेमाल होने वाली ‘बाय नाउ पे लेटर’ सर्विस पर पड़ा है.

पेटीएम में यह छंटनी इस साल डिजिटल कंपनियों में हुई सबसे बड़ी छंटनी में से एक है. यह कंपनी के कुल कार्यबल का करीब 10 फीसदी है. सबसे अधिक छंटनी ऋण व्यवसाय इकाई से होने की संभावना है. हालांकि, इस छंटनी को लेकर पेटीएम की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

ये भी पढ़ें- Jio Recharge Offer: साल खत्म होने से पहले जियो का रीचार्ज, हजार रुपये तक का मिलेगा कैशबैक

गूगल में भी जाएंगी 30,000 नौकरियां

वहीं दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल से भी जुड़ी खबर सामने आई है. गूगल ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को तेजी से विकसित किया है, जिसके चलते वह आने वाले दिनों में करीब 30,000 लोगों को नौकरी से निकाल सकता है. ‘द इंफॉर्मेशन’ की खबर के मुताबिक, गूगल आने वाले दिनों में अपने ऐड-सेल्स डिपार्टमेंट से करीब 30,000 लोगों की छंटनी कर सकता है. इस साल की शुरुआत में गूगल ने 12,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

7 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

9 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

26 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

55 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

1 hour ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

1 hour ago