देश

भारत-मध्य एशिया संवाद का चौथा संस्करण नई दिल्ली में शुरू, क्षेत्रीय सहयोग को लेकर हुई उच्चस्तरीय वार्ता

नई दिल्ली: भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए चौथा भारत-मध्य एशिया संवाद (4th India-Central Asia Dialogue) शनिवार को नई दिल्ली में आरंभ हुआ. इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की और उन्होंने सभी भागीदार देशों के विदेश मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस वार्ता में कजाखस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मूरत नुर्टलेउ, ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन, तुर्कमेनिस्तान के उपमंत्रिपरिषद अध्यक्ष और विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव, किर्गिज़ गणराज्य के विदेश मंत्री झीनबेक कुलुबायेव और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सईदोव ने भाग लिया.

बैठक का उद्देश्य

बैठक का उद्देश्य भारत और मध्य एशिया के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है. इस दौरान अफगानिस्तान की स्थिति, क्षेत्रीय संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई.

डॉ. एस. जयशंकर ने अपने स्वागत संबोधन में कही ये बात

डॉ. एस. जयशंकर ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि भारत और मध्य एशियाई देश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध साझा करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत, मध्य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाने और पारस्परिक हितों पर आधारित सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

सभी विदेश मंत्रियों ने वैश्विक मुद्दों पर समन्वय को बढ़ाने पर दिया जोर

बैठक के दौरान सभी विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिरता, आतंकवाद से मुकाबला, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा साझेदारी जैसे वैश्विक मुद्दों पर समन्वय को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर भी सहमति बनी. इस संवाद के माध्यम से भारत और मध्य एशिया के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है, जो न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

37 minutes ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

54 minutes ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

2 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

2 hours ago

जेनसन हुआंग के अफेयर वाले कबूलनामे के बाद Nvidia को लगा बड़ा झटका, एक ही झटके में डूब गए 280 अरब डॉलर

एनवीडिया के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 6.3% तक लुढ़क गए, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू…

2 hours ago