गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया गया आतंकी
Lakhbir Singh Landa: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेता और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है. भारत सरकार की ओर से ये फैसला गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत लिया गया है. ये जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है.
लखबीर सिंह लांडा पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है और मौजूदा समय में कनाडा के एडमोंटन, अल्बर्टा में रहकर खालिस्तान समर्थक गतिविधियों को चलाता है. इसी के चलते एनआईए ने उसके खिलाफ जांच शुरू की थी. गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई की सूचना के मुताबिक, लखबीर सिंह लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों, आईईडी डिवाइसों का मास्टरमाइंड है. NIA ने इससे पहले भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं.
बता दें कि लखबीर सिंह लांडा 9 मई 2022 को पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड है. इस हमले के बाद पंजाब और NIA ने मामला दर्ज किया था. हालांकि लांडा के कनाडा में छिपे होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है.
आतंकी लखबीर सिंह लांडा खालिस्तान समर्थक तत्वों (PKI) के साथ भी जुड़ा हुआ है. पंजाब पुलिस के अनुसार लखबीर सिंह लांडा पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से अलग-अलग मॉड्यूल्स को आईईडी, हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई करता है.
NIA ने आतंकी लखबीर सिंह के खिलाफ 2021 में लुक आउट नोटिस भी जारी किया था. इसके अलावा उसपर इनाम भी घोषित किया था. इसी साल सितंबर महीने में NIA ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा समेत 5 आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी, नकद पुरस्कार देने वालों को एनआईए ने 10 लाख रुपये पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया था.
पंजाब के साथ-साथ वह देश के विभिन्न हिस्सों में भी आंतकी मॉड्यूल को खड़ा करता है. साथ ही जबरन वसूली, हत्याएं, ब्लास्ट, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करना शामिल है. लांडा के खिलाफ 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था. एनआईए ने उस पर इनाम भी घोषित किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…