होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड (फोटो ट्विटर)
उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है. शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है. इस दौरान लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लेते नजर आ रहे है. वहीं 29 दिसंबर यानी शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है. रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई. साथ ही शनिवार यानी 30 दिसंबर को भी मौसम का यही हाल देखने को मिल रहा है. अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है.
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही हैं.वहीं धूंध का भी सामना करना पड़ सकता है. पूरे दिल्ली एनसीआर में कुछ दिनों से धूप नहीं निकल रहा है. जिसके चलते लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. ठंड के साथ ही धूंध का प्रकोप इतना है कि अब लोगो को साफ देखने में भी दिक्कत हो रही है.
अगले कुछ दिनों तक धुंध और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. नया साल के जश्न में आपको धुंध का भी सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही आईएमडी ने कुछ दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है. ये भी संभवना है कि इन दिनों न्यूनतम तापमान 4.5 या इससे थोड़ा सा ज्यादा रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों में ठंड और कहर बरपा सकती है. जिसके कारण लखनऊ, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा और गोरखपुर में स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है.
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…