Salaar Box Office Collection: एक्टर प्रभास (Prabhas) इन दिनों फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. वहीं बात करें शाहरुख खान की तीसरी बड़ी फिल्म ‘डंकी’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है. सालार ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है. क्योंकि इससे पहले कोई भी 90 करोड़ की ओपनिंग नहीं दे पाई है. वहीं, फिल्म को रिलीज हुई 8 दिन हो गए हैं, तो चलिए जानते हैं 8वें दिन का कलेक्शन.
इस फिल्म Salaar: Cease Fire – Part 1 ने पहले ही दिन ऐसी बम्पर कमाई की जिसे देखकर इंडस्ट्री भी हैरान हुई. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंड डे पर 90.7 करोड़ की कमाई केवल देशभर में अंदर की और ये था पहले शुक्रवार का हाल. अब अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म सीधे 80 करोड़ कम करीब 10.00 करोड़ के आसपास कमाई की है.
हालांकि, जाते हुए साल में जहां हर तरफ लोग छुट्टियों के लिए घर से बाहर निकल चुके हैं और अपने अपनों के साथ वक्त बिताने में मशगूल हैं वहां अगर फिल्म 10 करोड़ कमा रही है तो ये आंकड़े शानदार हैं. फिल्म ने 8 दिनों में कुल मिलाकर अब तक 318 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.
प्रभास ने 6000 लड़कियों के ऑफर को ठुकराया, चाचा ने दिया था पहला एक्टिंग ब्रेक
वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं 7वें दिन इसने 542.63 करोड़ की कमाई की थी. वहीं देशभर में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो करीब 370 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है, जबकि विदेशों में फिल्म ने 105 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…