देश

गृह मंत्री अमित शाह ने बढ़ाया दिव्यांग क्रिकेट टीम का हौसला, बोले- देश को आपके दृढ़ संकल्प पर गर्व है

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जो ‘इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026’ में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड से लौटी है.

इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

आज नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मिलकर खुशी हुई. यह टीम ‘इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026’ खेलकर इंग्लैंड के दौरे से लौटी है. देश के लिए सम्मान जीतने की उनकी कोशिशें और दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करते हैं. मैंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

दोनों देशों के बीच इस सीरीज में कुल 7 मैच खेले गए थे. सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 29 रन से अपने नाम किया. इसके बाद अगले मुकाबले को भारत ने 6 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी.

4-2 से इंग्लैंड ने अपने नाम की सीरीज

सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अगले मैच को इंग्लैंड ने 2 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज बराबरी पर ला दी.

इंग्लैंड की टीम ने पांचवें मैच को 54 रन से अपने नाम किया, जिसके बाद अगले मैच को 18 रन से जीतकर सीरीज में 4-2 से अजेय बढ़त हासिल कर ली.

लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने दर्ज की जीत

भले ही सातवें मुकाबले को जीतकर भारत सीरीज अपने नाम नहीं कर सकता था, लेकिन 19 अगस्त को लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने इंग्लिश टीम को 118 रनों से रौंदकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें- न सिक्योरिटी गार्ड, न CCTV कैमरा…भगवान भरोसे चल रहे ATM! सिंगरौली में दिन-दहाड़े बदमाशों का आतंक

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन गवरे (68) और माजिद मगरे (63) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 13.4 ओवरों में सिर्फ 88 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स की बालकनी में जाकर जर्सी लहराते हुए जश्न मनाया था.

(आईएएनएस के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

16 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

30 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

35 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

48 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago