भारत की अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है और लंबे समय तक अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करेगी. यह बयान एचएसबीसी म्यूचुअल फंड के सीईओ कैलाश कुलकर्णी की ओर से मंगलवार को दिया गया.
कैलाश कुलकर्णी ने कहा, “हमारा मानना है कि लंबी अवधि में भारत की अर्थव्यवस्था काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी. मौजूदा समय में भी भारत लगातार अन्य अर्थव्यवस्थाओं से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और यह ट्रेड लंबे समय तक जारी रहेगा.” उन्होंने आगे कहा कि सरकार की ओर से कई सारी चीजों विशेषकर मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटाइजेशन को समर्थन दिया जा रहा है, जिससे देश की विकास दर को बढ़ने में मदद मिल रही है.
एचएसबीसी म्यूचुअल फंड के सीईओ ने आगे कहा, “देश में प्रति व्यक्ति आय तेजी से ऊपर जा रही है. वहीं, सरकार द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है. इस कारण आने वाले वर्षों में कंज्यूमर, फाइनेंशियल, कैपिटल गुड्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तेज वृद्धि दिखा सकते हैं.”
म्यूचुअल फंड एसआईपी के ऑल-टाइम हाई होने पर कुलकर्णी ने कहा, “आठ से दस साल पहले एसआईपी लोगों को बेचनी पड़ती थी, लेकिन अब समय बदल गया है लोग एसआईपी (सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान) के जरिए स्वयं निवेश करना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “लोग समझ गए हैं कि अगर लंबी अवधि के नजरिए से छोटी राशि से अनुशासन के साथ निवेश किया जाए, तो वह आगे बढ़ सकते हैं.”
कुलकर्णी के अनुसार, एसआईपी का ट्रेंड आने वाले समय में और बढ़ेगा, क्योंकि टियर 3 और टियर 4 शहरों में एसआईपी की ग्रोथ रेट टियर 1 और 2 शहरों की अपेक्षा काफी अधिक है.
एम्फी के डेटा के मुताबिक,एसआईपी इनफ्लो मई में 26,688 करोड़ रुपए पर था, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
वैश्विक अस्थिरता के लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कुलकर्णी ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब हमने अस्थिरता देखी है. हमारे पास पहले भी भू-राजनीतिक मुद्दे रहे हैं. 2008 में हमें वैश्विक वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था. उससे पहले, 2000 में आईटी संकट आया था. इस सभी संकटों के दौरान भी बाजार में तनाव देखा गया.”
आगे कहा, “लेकिन जो व्यक्ति इस पूरी अस्थिरता के दौर में बाजार में टिका रहा और निवेशित रहा है, उसे वास्तव में बाजार से लाभ हुआ है. कुछ समय पहले हमने एक नोट निकाला था जिसमें दुनिया में हुई पिछली पांच-छह घटनाओं को शामिल किया था और बताया था कि फिर तीन साल बाद बाजार कैसा था और आम तौर पर अगर कोई व्यक्ति निवेशित रहा या इस अशांत समय के दौरान एसआईपी के माध्यम से निवेश करना जारी रखा, तो उसे वास्तव में उस व्यक्ति की तुलना में कहीं अधिक लाभ होता, जिसने अस्थिरता के समय पैसे निकाल लिए थे.”
ये भी पढ़े: बाल-बाल बचीं उत्तर प्रदेश की मंत्री गुलाब देवी, हापुड़ में गाड़ी का एक्सीडेंट; देखें VIDEO
भारत एक्सप्रेस
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…