भारत की अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत, ये अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करेगी
एचएसबीसी म्यूचुअल फंड के CEO कैलाश कुलकर्णी ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था लंबी अवधि तक बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने एसआईपी निवेश के बढ़ते ट्रेंड और वैश्विक अस्थिरता के बीच निवेश में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी.





