हापुड़ में हुआ एक्सीडेंट
UP Minister Gulab Devi Accident: उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का मंगलवार को हापुड़ में एक्सीडेंट हो गया. वह दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं, जब छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनके काफिले की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इसके चलते मंत्री की सुरक्षा में तैनात वाहन को भी रुकना पड़ा, लेकिन मंत्री के वाहन का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और मंत्री की कार सामने जा रहे वाहन से टकरा गई.
मंत्री को आईं मामूली चोटें
दुर्घटना में चंदौसी विधायक गुलाब देवी मामूली रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री गुलाब देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें मामूली चोट लगी है.
मंत्री का इलाज जारी
मंत्री का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. गुलाब देवी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत हैं और वह चंदौसी विधानसभा सीट से विधायक हैं.
यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने!
हापुड़ में ये एक्सीडेंट हुआ है, गुलाब देवी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है! pic.twitter.com/hwhJkqmeng
— Avinash Tiwari (@TaviJournalist) July 8, 2025
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने हादसे के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मंत्री गुलाब देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें मामूली चोट आई है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: छांगुर बाबा पर सीएम योगी का पहला रिएक्शन, कहा- ऐसी सजा देंगे, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने
पहले भी हो चुका है हादसा
बता दें कि पिछले दिनों भाजपा विधायक फतेहबहादुर के साथ भी हादसा हो गया था, जब उनकी कार को सामने गलत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में कैंपियरगंज विधायक फतेहबहादुर बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


