देश

भारत क्रिटिकल मिनरल में आत्मनिर्भरता के लिए 1,200 से ज्यादा साइट्स पर चला रहा अन्वेषण अभियान: प्रधानमंत्री मोदी

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत क्रिटिकल मिनरल में आत्मनिर्भरता हासिल करने के अपने प्रयासों को तेज कर रहा है और वर्तमान में देश भर में 1,200 से ज्यादा स्थानों पर अन्वेषण गतिविधियां चल रही हैं.

79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि लिथियम, कोबाल्ट, रेयर अर्थ मिनरल और ग्रेफाइट जैसे क्रिटिकल मिनरल का महत्व हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर काफी तेजी से बढ़ा है. प्रधानमंत्री ने कहा, “जिस पर कल तक ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था, अब मुख्य ध्यान उस पर है, भारत को भी क्रिटिकल मिनरल में आत्मनिर्भर बनना होगा.”

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिशन से उद्योग और रक्षा को मजबूती

उन्होंने बताया कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के वैश्विक प्रयासों के कारण इनकी मांग में तेजी आ रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय क्रिटिकल मिशन की स्थापना इसलिए की गई है क्योंकि क्रिटिकल मिनरल उद्योगों, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और रक्षा के लिए आवश्यक हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार आयात पर निर्भरता कम करते हुए भारत की औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं में सुधार करना चाहती है. उन्होंने आवश्यक संसाधनों के आयात के वित्तीय बोझ पर जोर दिया और इस पहल को देश के ऊर्जा स्वतंत्रता के व्यापक लक्ष्य से जोड़ा. उन्होंने कहा कि सरकार वर्तमान में देश में धन वापस लाने के लिए आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर काम कर रही है.

लाल किले से सुधार और आत्मनिर्भरता का रोडमैप

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से दिए भाषण में सुधारों और आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक विस्तृत दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जिसमें टैक्स की दरों में बदलाव से लेकर छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने तक के कुछ महत्वपूर्ण सुधार शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने बेहतर प्रदर्शन किया है, सुधार किए हैं और बदलाव किया है, लेकिन अब और भी तेजी से आगे बढ़ने का समय आ गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक गतिविधियों से संबंधित सभी मौजूदा कानूनों, विनियमों और प्रथाओं की समीक्षा के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया. टास्क फोर्स स्टार्टअप्स, एमएसएमई और उद्यमियों के लिए अनुपालन लागत कम करने, मनमाने कानूनी कार्रवाइयों के डर से मुक्ति दिलाने और व्यापार को आसान बनाने के लिए कानूनों को सुव्यवस्थित करने हेतु एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम करेगी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका की टैरिफ धमकियों पर PM मोदी का स्पष्ट संदेश, ‘किसान के हितों से कभी समझौता नहीं’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

39 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

45 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

58 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago