देश

लाल किले पर क्यों नहीं गए राहुल-खरगे? कांग्रेस दफ्तर की फोटो हुई वायरल

Independence Day 2025: आजादी के 78 साल पूरे होने पर देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की झूम है. देशभर में रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं. स्कूलों से लेकर सरकारी और निजी ऑफिस में झंडा फहराया गया है. लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने देश को संदेश दिया. वहीं सभी सियासी दलों के ऑफिसों में भी स्वतंत्रता दिवस की झूम रही. कांग्रेस ने इस बार देश के मुख्य कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी. हालांकि, मुख्यालय में इतना बड़ी झंडा फहराया गया कि रिमोट की जरूरत आम पड़ी. इस कार्यक्रम की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है.

कार्यक्रम की तस्वीर हो रही वायरल

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया. समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे. इसी दौरान की फोटो वायरल हो रही है जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे छाते के नीचे हैं और रिमोट से झंडा फहरा रहे हैं. वहीं राहुल गांधी बारिश के बावजूद बिना छाते के कार्यक्रम में भाग लिया. इस साल कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा इतनी ऊंचाई पर बांधा गया था कि उसे रिमोट के जरिए फहराया गया. मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल बना दिया.

Independence Day पर राहुल गांधी का संदेश

राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आजादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है, जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो. हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो. इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है. जय हिंद, जय भारत.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, जिनमें झलकती है विकसित भारत की तस्वीर, पढ़ें लाल किले से क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री

राहुल गांधी और खरगे की अनुपस्थिति

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह (independence day national celebration) में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे शामिल नहीं हुए. उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को हवा दी. विपक्षी दल की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी पिछले साल बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने इस बार कार्यक्रम में भाग नहीं लिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

9 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

16 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

2 hours ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago