देश

G7 Summit: ग्लोबल साउथ और अमेरिका के बीच ब्रिज का काम कर रहा है भारत

G7 Summit: अमेरिका में ‘ऋण सीमा संकट’ के कारण राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने एशिया दौरे में बदलाव करते हुए इसे छोटा कर दिया है. अब बाइडेन सिर्फ G7 और हिरोशिमा में क्वाड समूह की बैठकों में हिस्सा लेंगे. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-7 शिखर सम्मेलन पूरा होने के बाद अमेरिका लौटेंगे.

बाइडेन के मामले में पुरानी कहावत “एक आदमी का नुकसान दूसरे का लाभ है” सच साबित होता है. अमेरिका में ऋण-संकट को देखते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने अपनी यात्रा की योजना में बदलाव किया है. वहीं, दूसरी ओर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच के सह-मेजबानी करने के लिए पापुआ न्यू गिनी और फिजी की अपनी निर्धारित यात्रा के साथ खुब सुर्खियां बटोरीं.

यह भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन में एस जयशंकर ने आतंकवाद को बताया दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा

6 दिवसीय यात्रा पर गए थे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समूह और क्वाड सहित तीन प्रमुख बहुपक्षीय शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की छह दिवसीय यात्रा पर गए थे. अब कहा जा रहा है कि ग्लोबल साउथ के देशों और अमेरिका के बीच भारत ब्रिज का काम कर सकता है.

भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग सम्मेलन के मंच से, गिनी के पीएम ने भारत को ‘वैश्विक लीडर’ बताया था. अमेरिका और चीन को लेकर उन्होंने कहा, “हम वैश्विक पावरप्ले के शिकार हैं. आप, (मोदी) ग्लोबल साउथ के लीडर हैं. हम वैश्विक मंचों पर आपके नेतृत्व का समर्थन करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago