देश

राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करेगा ट्रस्ट

राम मंदिर ट्रस्ट अगले साल मकर संक्रांति पर्व पर या उसके आसपास राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की हालिया बैठक में यह फैसला लिया गया. राय ने कहा, “राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा. इस पत्र पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हस्ताक्षर होंगे.”

अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी
राय ने कहा कि राम मंदिर का भूतल अक्टूबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा और दिसंबर 2023 तक रामलला को गर्भगृह में विराजमान किए जाने की संभावना है. उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 में रामलला की मूर्ति के अभिषेक के बाद पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. इस सप्ताह अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में 11 सदस्य मौजूद थे, जबकि संस्थापक सदस्य के परासरन बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए. राय ने कहा कि प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा जाएगा और उनसे दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 के बीच किसी भी अनुकूल तारीख पर अपनी उपस्थिति के बारे में बताने को कहा जाएगा.

इसे भी पढ़ें : G7 Summit: ग्लोबल साउथ और अमेरिका के बीच ब्रिज का काम कर रहा है भारत

हालांकि, राय ने स्पष्ट किया कि मंदिर के गर्भगृह में रामलला के अभिषेक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि उपयुक्त तिथि को लेकर ज्योतिषियों से सलाह ले रहे हैं।

Amzad khan

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

12 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

26 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

30 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

32 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

2 hours ago