देश

LAC पर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं को तेजी के साथ मजबूत कर रहा भारत, चीन से किसी भी मामले में पीछे नहीं : ले. जनरल राजीव चौधरी

सीमा सड़क संगठन के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने रविवार (31 मई) को जानकारी देते हुए कहा कि भारत एलएसी पर चीन की परियोजनाओं के अनुरूप अपने इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमताओं को मजबूत कर रहा है. चौधरी यहां अमरनाथ यात्रा के मार्गों से संबंधित कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे. अमरनाथ की पवित्र यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी. जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, चीन जो बना रहा है, हम उससे कहीं बेहतर बना रहे हैं. इसलिए इस बात की चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है कि हम चीन से किसी भी मामले में पीछे हैं. हम सीमाओं पर अपनी क्षमताओं को और तेजी के साथ मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही सीमा के आसपास के क्षेत्रों के लिए 662 वाइब्रेंट विलेज परियोजना की घोषणा कर चुकी है. बीआरओ के महानिदेशक ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद अरुणाचल प्रदेश के किबिथू गांव का दौरा किया था जो पूरब में भारत का पहला गांव है. कुल मिलाकर 441 गांव अरुणाचल प्रदेश में ही हैं. सरकार उत्तरी सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तेजी से विकास करा रही है. साथ ही इन सीमाओं को लेकर सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट है.

यह भी पढ़ें- भारत के डिप्टी NSA ने चीन को दिया चेतावनी भरा संदेश, बोले- UNCLOS का उल्लंघन भरोसे को पहुंचा सकता है नुकसान

लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में एलएसी पर 205 परियोजनाएं पूरी की गई हैं. उन्होंने कहा कि ये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए गए थे और इस वर्ष, “हम 6,200 करोड़ रुपये की 176 परियोजनाओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं”. केंद्र ने इस साल हमारे बजट में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि की है. सरकार को हम पर बहुत विश्वास है, और हम पांच मंत्रालयों के लिए सड़कें बनाते हैं. हमारा बजट हर साल बढ़ता है. इस साल, हमारा लक्ष्य परियोजनाओं पर काम करना है. 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं, जिसमें सड़कें, पुल और सुरंगें और हवाई क्षेत्र शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दहल उठा अमृतसर! AAP नेता ने भाई के सिर और छाती को गोलियों से भुना, क्या है मामला?

अमृतसर के पंडोरी वड़ैच गांव में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता ने अपने ही…

53 seconds ago

श्रीलंका ने सांसदों की पेंशन खत्म की, भारत में भी शुरू हुई बहस: हर्ष गोयनका का आह्वान

श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…

30 minutes ago

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

47 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

58 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

59 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

1 hour ago