Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आसमान में भारत की बादशाहत! चीन छूटा पीछे, जानिए कैसे भारतीय वायुसेना बनी महाशक्तिशाली?

Global Air Powers Ranking 2026: ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायु सेना दुनिया की छठी सबसे ताकतवर एयर फोर्स बनी. भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया.

Global Air Powers Ranking 2026

भारतीय वायु सेना (IAF) ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का एक और बड़ा प्रमाण दिया है. वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) की ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 (Global Air Powers Ranking 2026) में भारतीय वायु सेना (IAF) को दुनिया की छठी सबसे ताकतवर एयर फोर्स बताया गया है. खास बात यह है कि इस सूची में भारत ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) को भी पीछे छोड़ दिया है. चीन सातवें स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान की वायु सेना 18वें नंबर पर है.

कम विमान, फिर भी भारत को मिली बढ़त

पहली नजर में चीन का बेड़ा भारत से कहीं बड़ा दिखाई देता है. चीन के पास करीब 3,733 सैन्य विमान हैं, जबकि भारतीय वायु सेना के पास लगभग 1,716 विमान हैं. यानी संख्या के लिहाज से चीन के पास भारत से दोगुने से भी अधिक एयरक्राफ्ट हैं. इसके बावजूद भारत को रैंकिंग में आगे रखा गया, जो इस बात का संकेत है कि आधुनिक युद्ध में केवल विमान की संख्या ही निर्णायक नहीं होती.

TruVal स्कोर में भी भारत आगे

WDMMA की रैंकिंग में ट्रूवैल रेटिंग (TruVal Rating TvR) के आधार पर तैयार की जाती है, जिसमें केवल विमान गिनने के बजाय उनकी गुणवत्ता, तकनीकी क्षमता, आधुनिकीकरण, रखरखाव व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स, प्रशिक्षण और ऑपरेशनल दक्षता जैसे कई पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है. भारत का TvR स्कोर 69.4 रहा, जबकि चीन को 63.8 अंक मिले. यही अंतर भारत को चीन से ऊपर ले गया.

जापान, फ्रांस और इजराइल भी पीछे

इस रैंकिंग में भारतीय वायु सेना ने केवल चीन ही नहीं, बल्कि जापान, फ्रांस और इजराइल जैसी विकसित वायु सेनाओं को भी पीछे छोड़ा है. इससे स्पष्ट होता है कि हाल के वर्षों में भारत ने आधुनिक लड़ाकू विमानों, नेटवर्क आधारित युद्ध क्षमता, एयर डिफेंस सिस्टम और परिचालन तैयारियों में उल्लेखनीय सुधार किया है.


ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में पीएम मोदी, ऑकलैंड में गूंजेगा भारत का डंका; जानिए 2 दिनों का मेगा-प्लान


अमेरिका शीर्ष पर, पाकिस्तान काफी पीछे

ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में अमेरिकी वायु सेना (US Air Force) पहले स्थान पर रही. इसके बाद अमेरिका की अन्य सैन्य वायु शाखाओं और रूस का स्थान रहा. वहीं, पाकिस्तान की वायु सेना 18वें नंबर पर रही. यह रैंकिंग दिखाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय वायु सेना ने गुणवत्ता, तैयारी और आधुनिक क्षमताओं के दम पर दुनिया की अग्रणी वायु सेनाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital