मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के रिजवान का बड़ा फिटनेस मंत्र, Good Looks नहीं Health है असली Goal

Mustafa Ahmed Fitness Tips: फिल्म ‘धुरंधर’ में रिजवान का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता और सेलिब्रिटी फिटनेस कोच मुस्तफा अहमद का कहना है कि फिटनेस का असली मतलब सिर्फ स्लिम दिखना या वजन कम करना नहीं है. उनके मुताबिक, फिटनेस का उद्देश्य शरीर और दिमाग दोनों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना होना चाहिए. हाल ही में उन्होंने अपने अभिनय के सफर, फिटनेस फिलॉसफी और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की.

आदित्य धर की सलाह ने बदल दी जिंदगी

मुस्तफा अहमद ने बताया कि वह पहले से कई बड़े सितारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे थे. इसी दौरान निर्देशक आदित्य धर की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अभिनय में हाथ आजमाने की सलाह दी. इसके बाद मुस्तफा ने ऑडिशन दिया और ‘धुरंधर’ में रिजवान का अहम किरदार हासिल किया. इससे पहले वह फिल्म ‘धूमधाम’ में छोटा रोल कर चुके थे, लेकिन अभिनय को कभी करियर के रूप में नहीं सोचा था.

रिजवान के किरदार के लिए की खास तैयारी

अपने किरदार को वास्तविक बनाने के लिए मुस्तफा ने एक NSG कमांडर से बातचीत की. उन्होंने सैनिकों की सोच, अनुशासन और जिम्मेदारियों को समझा. मुस्तफा बताते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह थी कि “एक सैनिक जान देने नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने निकलता है.” इसी सोच और सतर्कता को उन्होंने अपने किरदार में उतारने की कोशिश की, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

फिटनेस सिर्फ शरीर नहीं, सोच भी बदलती है

मुस्तफा का मानना है कि लोग अक्सर फिटनेस को केवल वजन घटाने या बेहतर दिखने से जोड़कर देखते हैं, जबकि इसका सबसे बड़ा फायदा रोजमर्रा की जिंदगी में मिलता है. नियमित एक्सरसाइज से फोकस बढ़ता है, अनुशासन आता है और मानसिक संतुलन मजबूत होता है. उनके अनुसार, मजबूत शरीर के साथ मजबूत दिमाग भी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

यह भी पढ़ें: Lock upp 2 में बीवी सुनीता आहूजा से मिलने पहुंचे गोविंदा, बोले- “ये सीने पर मारना चाह रही थी, तो मार ले…”

सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग, लेकिन फिटनेस नहीं छोड़ेंगे

मुस्तफा अहमद अब तक ऋतिक रोशन, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, महेश बाबू, अली फजल, यामी गौतम, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जैसे कई बड़े सितारों को ट्रेन कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि फिल्मों के नए ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन वह किरदार चुनने में जल्दबाजी नहीं करेंगे. अभिनय के साथ-साथ वह फिटनेस कोच के रूप में भी अपना काम जारी रखेंगे और अपने चुनिंदा क्लाइंट्स को ट्रेनिंग देते रहेंगे.

युवाओं को दिया खास संदेश

मुस्तफा ने युवाओं से अपील की कि वे सीखना कभी बंद न करें. उनका कहना है कि हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश ही असली सफलता और फिटनेस की पहचान है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago