देश

India Defeats Pakistan: टॉम कूपर की रिपोर्ट से पाकिस्तान बेनकाब, भारत की एयरस्ट्राइक ने तबाह किए आतंकी ढांचे

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मिलिट्री एनालिस्ट और एयर वॉरफेयर एक्सपर्ट टॉम कूपर ने अपनी विस्फोटक रिपोर्ट ‘Illusions and Realities of Cross-Border Incidents – Part 2’ में भारत-पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सैन्य संघर्ष की परतें उधेड़ दी हैं. ऑस्ट्रियाई विशेषज्ञ ने पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों की पोल खोलते हुए बताया कि किस तरह भारत की एयर स्ट्राइक और जवाबी कार्रवाई ने इस्लामाबाद को चौंका दिया.

पाकिस्तान का ‘फेक विक्ट्री नैरेटिव’ ध्वस्त

2019 के पुलवामा और बालाकोट स्ट्राइक की तुलना में, मई 2025 की स्थिति कहीं अधिक जटिल और घातक थी. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने भले ही दावा किया हो कि उसने पांच भारतीय फाइटर जेट गिराए, लेकिन हकीकत यह है कि भारतीय वायुसेना के जवाबी हमलों से पाकिस्तान की जमीन हिल गई. इस्लामाबाद में खुफिया एजेंसी ISI के बनाए हुए आतंकियों की मौत पर खुद उनके पालक बौखलाए नजर आए.

IAF का रियल स्ट्राइक: आतंकियों से लेकर HQ-9 तक तबाह

7-8 मई की रात भारत ने करीब 160 Israeli Harop UAVs और Warmate ड्रोन लॉन्च किए. कूपर के अनुसार, ये हमले Rawalpindi में पाक सेना के मुख्यालय, XXX Corps और Lahore, Karachi, Gujarat में तैनात Chinese HQ-9 missile system पर हुए. Lahore के Walton इलाके में HQ-9 को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया गया. इससे PAF की एयर डिफेंस सिस्टम में भारी सेंध लग गई.

PAK का फेल्ड जवाब: UAVs और F-16 की नाकामी

पाकिस्तान ने 7 मई की रात को 300 से 500 UAVs और Fateh-1 रॉकेट्स भारत पर दागे, जिनमें अधिकतर को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम (S-400, Barak-8, Akash, Spyder, L-70) ने रास्ते में ही ध्वस्त कर दिया. टॉम कूपर ने इस बात को हाईलाइट किया कि असली हीरो थे सस्ते लेकिन भरोसेमंद Akash और Bofors L-70 gun, जिन्होंने पाकिस्तान की साजिशों को हवा में ही उड़ा दिया.

IAF का आक्रमण: पाकिस्तान की रीढ़ पर हमला

9 मई की सुबह भारत ने BrahMos और SCALP-EG मिसाइलों से पाकिस्तान के एयरबेसों पर निशाना साधा:

•Islamabad के Noor Khan Airbase पर एक C-130 जल गया
•Sargodha के Mushaf Airbase की रनवे crater में तब्दील
•Bholari Airbase पर हमला, जिसमें Squadron Leader Usman समेत 5 की मौत
•Shahbaz Airbase का main hangar उड़ाया गया

साथ ही IAF के Jaguar विमान ने Sukkur Airbase पर Israeli Rampage मिसाइलों से हमला कर कई ठिकानों को तबाह किया.

भारतीय SAMs ने गिराए F-16 और JF-17

टॉम कूपर के अनुसार, 8 मई की रात को पाकिस्तान ने अपने F-16 और JF-17 फाइटर जेट्स के साथ हमला किया. भारतीय S-400 और अन्य SAMs ने इस हमले को नाकाम कर दिया. रिपोर्ट में एक F-16 और दो JF-17 गिराए जाने की पुष्टि की गई है. सोशल मीडिया पर एक PAF पायलट की गिरफ्तारी की चर्चा भी गर्म रही.

अंतिम वार्ता और पाकिस्तान का बैकफुट

9 मई की सुबह जब पाकिस्तान की हमलावर क्षमता दम तोड़ चुकी थी, तो PAK DGMO Major General Kashif Abdullah ने भारत के DGMO Lt. General Rajeev Ghal से बात कर ceasefire की मांग की. भारत ने जवाबी कार्रवाई रोकने की सहमति 17:00 बजे से दी, लेकिन ceasefire पर कोई आधिकारिक हस्ताक्षर नहीं किया.

पाक का प्रचार तंत्र, भारत की ठोस रणनीति

टॉम कूपर की रिपोर्ट भारत की रक्षा तैयारियों की मजबूती को दिखाती है. जहां पाकिस्तान के दावे हवा-हवाई साबित हुए, वहीं भारत की योजनाबद्ध और टारगेटेड कार्रवाई ने युद्ध के मैदान में बढ़त दिलाई. यह रिपोर्ट सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं है, यह पाकिस्तान के फर्जी नैरेटिव के खिलाफ एक ठोस डॉक्युमेंटेशन है.

Note: यह खबर आधारित है टॉम कूपर की रिपोर्ट “Illusions and Realities of Cross-Border Incidents – Part 2” पर, जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुई है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

21 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

46 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

56 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago