देश

‘PM मोदी का संबोधन आतंक पर दुनिया को स्पष्ट संदेश… यह नया भारत है, आतंक के विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में विश्व को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा. पाकिस्तान से अब केवल आतंकवाद और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर बात होगी. यह नया भारत है, शांति चाहता है, लेकिन आतंक के विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है.

तरुण चुघ ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोई मिशन नहीं, यह न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है, जिसे दुनिया ने साकार होते देखा है. भारत की सेना ने पाकिस्तान के आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इसके लिए भारत की सेना बधाई की पात्र है.

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर उन्होंने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की “निकम्मी” और “दिशाहीन” नीतियों का परिणाम है. “आप-दा” ने कानून को हाशिए पर ला दिया है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवभगत में मस्त हैं और पंजाब की धरती पर जहर घुल रही है.

उन्होंने कहा कि नशे पर जीरो टालरेंस का दावा करने वाली सरकार आज शराब माफिया की संरक्षक बन गई है. यह एक प्रशासनिक ही नहीं नैतिक विफलता भी है. आम आदमी पार्टी के शासन में न कोई डर है, न ही कोई शासन है. शराब माफिया खुद को कानून से ऊपर मानकर काम कर रहा है. शराब माफिया, खनन माफिया, डंडारा और नकली शराब जैसे अवैध धंधे खुलेआम फल-फूल रहे हैं. यह दिखाता है कि सरकार हर मोर्चे पर असफल है.

भाजपा नेता ने कहा कि हाल ही में घटी घटनाओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो. भाजपा जनता के साथ खड़ी है और इन माफियाओं को संरक्षण देने वालों को बेनकाब करती रहेगी.

गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर के मजीठा में कम से कम 14 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई. इस मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- TB Elimination: PM मोदी ने की टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री और उच्चाधिकारी रहे मौजूद

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago