Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान के कायराना हमले जारी: दिल्ली में PM मोदी की रक्षा मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों संग हाई-लेवल मीटिंग

पाकिस्तान के हमलों के मद्देनजर पीएम मोदी ने आवास पर रक्षा मंत्री, सीडीएस, सेना प्रमुखों और पूर्व सैन्य प्रमुखों संग अहम बैठक की. मौजूदा हालात पर चर्चा हुई, रणनीति तैयार की गई.

pm modi rajnath singh meeting
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

न्यूज अपडेट्स: महिमा कटारिया


National Security Meeting: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2025 को अपने आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह शामिल हुए. इसके अलावा, तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों और अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

पाकिस्तान के हमलों पर रणनीति तैयार

पाकिस्तान द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर में ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद स्थिति गंभीर हो गई है. इस बैठक में मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा हुई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना के वर्तमान प्रमुखों ने ताजा स्थिति से अवगत कराया. सूत्रों के अनुसार, 17 वरिष्ठ अधिकारी इस रणनीति प्रबंधन बैठक में शामिल थे.

पूर्व सेना प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सेना प्रमुखों और वयोवृद्ध सैनिकों के साथ अलग से भी चर्चा की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए अनुभवी सैन्य नेताओं से सुझाव लिए. पूर्व वायुसेना, सेना और नौसेना प्रमुखों ने अपने अनुभव साझा किए.

वर्तमान सेना प्रमुखों संग दूसरी बैठक

पूर्व प्रमुखों के साथ बैठक के बाद, पीएम मोदी ने वर्तमान सेना प्रमुखों के साथ भी एक अलग बैठक की. इस दौरान भारत-पाक तनाव और सीमा पर सुरक्षा स्थिति पर गहन विचार-विमर्श हुआ. यह कदम भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

यह भी पढ़िए:MEA India Special Briefing: कर्नल सोफिया बोलीं- नागरिकों को ढाल बना रहा पाक, भारत की ओर 400 ड्रोन दागे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital