India Pakistan War: 7 मई को भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में सटीक और योजनाबद्ध हमले कर कई कुख्यात आतंकवादियों का खात्मा कर दिया. इन आतंकियों का सीधा संबंध लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों से था. मारे गए आतंकियों की पहचान और विवरण कुछ इस प्रकार है.
मुदस्सर खडियन खास, जिसे अबू जुंदाल के नाम से भी जाना जाता था, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. वह मुरिदके में स्थित मरकज़ तैबा का प्रमुख था. उसकी मौत के बाद पाकिस्तान सेना ने उसे “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया. जनाज़े में पाक सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ भी मौजूद रहीं. नमाज-ए-जनाज़ा एक सरकारी स्कूल में अदा की गई, जिसका नेतृत्व हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया. रऊफ जमात-उद-दावा से जुड़ा एक घोषित वैश्विक आतंकी है. जनाज़े में एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी भी शामिल हुए.
हाफिज मुहम्मद जमील, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और आतंकी मसूद अजहर का बड़ा साला था. वह बहावलपुर में स्थित मरकज़ सुब्हान अल्लाह का संचालन कर रहा था. वह युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने और संगठन के लिए फंड जुटाने में अहम भूमिका निभा रहा था.
मोहम्मद यूसुफ अजहर, जिसे उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम या घोसी साहब के नाम से भी जाना जाता था, मसूद अजहर का साला था. वह जैश के लिए हथियार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाता था और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा. वह आईसी-814 विमान अपहरण का भी वांछित आरोपी था.
खालिद उर्फ अबू अकाशा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ आतंकी था. वह जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल रहा और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में भी सक्रिय था. फैसलाबाद में हुए उसके अंतिम संस्कार में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए.
मोहम्मद हसन खान, जैश-ए-मोहम्मद के PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था. वह जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था.
इन हमलों से यह साफ हो गया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर तक जा सकता है. साथ ही, पाकिस्तान में बैठे आतंक के संरक्षकों को यह एक सीधा और कड़ा संदेश है.
ये भी पढ़ें: छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने 3 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया
-भारत एक्सप्रेस
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…