देश

असीम मुनीर ने अमेरिका में उगला जहर, इधर भारत ने लगा दी मिर्ची; पाकिस्तान को मिला जवाब

India On Asim Munir: पाकिस्तानी सेना प्रमुख (Pakistan Army Chief) असीम मुनीर ने एक बार फिर परमाणु ब्लैकमेल की अपनी पुरानी आदत दोहराई है. उन्होंने अमेरिका की धरती से भारत को धमकी दी है. मुनीर ने न सिर्फ परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी दी, बल्कि सिंधु नदी पर बांध बनाने पर उसे नष्ट करने की भी बात कही. इन उकसावे भरे बयानों पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है. भारत ने पाकिस्तान को उसकी आतंकवादी समूहों के साथ मिलीभगत के लिए आड़े हाथों लिया और स्पष्ट कर दिया कि भारत ऐसी धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है. अब हिंदुस्तान के इस रिस्पॉन्स से पाकिस्तान और इसके जनरल को मिर्ची लगनी तय है.

भारत ने लगाई मिर्ची (India On Asim Munir)

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख की अमेरिका में की गई टिप्पणियों (Nuclear Threat By Asim Munir) पर कड़ा बयान जारी किया है. मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु युद्ध की धमकी देना पाकिस्तान का पुराना तरीका है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ऐसे बयानों की जिम्मेदारी का आकलन करना चाहिए.

भारत ने कहा कि हमारे पड़ोस में ऐसे देश के पास परमाणु कमांड है जहां की सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिली हुई है. भारत ने खेद व्यक्त किया कि ये टिप्पणियां मित्र देश की धरती से की गईं. भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख का बयान

पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिका (Asim Munir In America) में कहा कि अगर भारत के साथ भविष्य में किसी संघर्ष में पाकिस्तान को अस्तित्वगत खतरा होता है, तो वह क्षेत्र को परमाणु युद्ध में धकेल देगा और लगभग आधे विश्व को नीचे खींच सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी जल अधिकारों की रक्षा हर कीमत पर करेगा अगर भारत सिंधु नदी पर बांध निर्माण करता है. अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाता है तो हम उसे तोड़ देंगे.

ये भी पढ़ें: “सिंधु नदीं पर भारत ने डैम बनाया, तो हम उसे तोड़ देंगे”, असीम मुनीर ने अमेरिका में बैठ कर भारत को दी धमकी, जानें क्या कहा?

भारत की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत अब परमाणु ब्लैकमेल में नहीं आएगा. हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख के बयान से यह साबित होता है कि पाकिस्तान में परमाणु कमांड और नियंत्रण की अखंडता पर संदेह है.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यात्रा

असीम मुनीर ने अमेरिका की अपनी यात्रा (Asim Munir In US) के दौरान अमेरिकी सेंट्रल कमांड के परिवर्तन समारोह में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन से मुलाकात की. उन्होंने अमेरिकी रक्षा प्रमुखों से भी मुलाकात की और पाकिस्तान-अमेरिका सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

भारत के साथ तनाव

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कश्मीर को पाकिस्तान की ‘जुगलर वेन’ यानी गले की नस बताया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि एक अनसुलझा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है. अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाता है, तो पाकिस्तान उसे नष्ट कर देगा. भारत ने पहले ही पाकिस्तान के इन बयानों को खारिज कर दिया है और कहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है.

ये भी पढ़ें: “हम डूबेंगे तो आधी दुनिया को भी ले डूबेंगे…”, अमेरिका की धरती से पाक सेना प्रमुख मुनीर ने दी भारत को गीदड़भभकी

‘भारत झुकने वाला नहीं है’

पाकिस्तान सेना प्रमुख का बयान उनकी हताशा और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है. एक तरफ जहां भारत विश्व मंच पर शांति और कूटनीति की बात करता है. दूसरी ओर पाकिस्तान एक मित्र देश की धरती से भी परमाणु युद्ध की धमकी देता है. भारत यह साफ कर दिया है कि वह ऐसी खोखली धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

3 minutes ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

14 minutes ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

18 minutes ago

2027 के लिए अखिलेश यादव का मास्टरप्लान: आर्थिक PDA के जरिए मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव ने आर्थिक PDA का फॉर्मूला तैयार…

37 minutes ago

WPL 2027 Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, स्नेह राणा से सोफी मोलीनेक्स तक इन स्टार्स पर रहेंगी नजरें

WPL Auction में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. 27 स्लॉट्स के लिए होने वाले मिनी…

1 hour ago