देश

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़के जेपी नड्डा, कहा- जो मणिपुर पर चैंपियन बने हुए थे, उन्होंने मणिपुर के बिल के विरोध में वोट किया

राज्यसभा में मणिपुर के लिए वर्ष 2025-26 का बजट सोमवार को पेश किया गया. इसे राज्यसभा में ध्वनिमत से स्वीकार करने के बाद वापस भेजा गया.  दरअसल, लोकसभा पहले ही मणिपुर बजट 2025-26 पारित कर चुका है.

सोमवार को मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025, मणिपुर बजट 2025-26 और मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार किया गया. विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच विधेयक ध्वनि मत से बहुमत मिलने के बाद वापस भेजे गए. इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ, विपक्ष ने नारेबाजी की. विपक्षी सांसदों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया.

विपक्ष के इस रुख पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि जो लोग मणिपुर पर चैंपियन बने हुए थे, उन्होंने मणिपुर के बिल पर चर्चा करना तो दूर, बल्कि उसके विरोध में अपना वोट किया. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है. यही कारण है कि मणिपुर का बजट संसद में पेश किया गया. इस पर राज्यसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मणिपुर का बजट प्रगतिशील और भरोसा जगाने वाले बजटों में से एक है.

ये भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga Abhiyan: बिलासपुर में बिहार की दीदियों को मिला डेढ़ लाख तिरंगों का ऑर्डर, पीएम मोदी का जताया आभार

मणिपुर बजट 2025-26 सोमवार को राज्यसभा में पेश किया गया. राज्यसभा में पीठासीन डॉ. सस्मित पात्रा ने दोपहर 2 बजे कार्यवाही प्रारंभ होने पर मणिपुर बजट, मणिपुर विनियोग विधेयक 2025 व मणिपुर वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक को पेश करने की जानकारी दी.

इसके बाद वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में मणिपुर बजट रखा. नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी पार्टियों के सांसदों द्वारा ज्ञापन लेकर चुनाव आयोग जाने का मुद्दा उठाया.

हम अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे

वहीं नेता सदन जेपी नड्डा (J P Nadda) ने कहा कि यहां मणिपुर बजट पर चर्चा हो रही है, इसी कारण विषय से संबंधित बातें ही रिकॉर्ड पर जानी चाहिए. इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने आपत्ति जताते हुए पीठासीन डॉ. सस्मित पात्रा से कहा कि सदन की कार्यवाही आसन के निर्देशन से चलती है. सदन में किस बात को कार्यवाही में रखा जाए, किसका भाषण कार्यवाही में अंकित किया जाए, यह आसन से तय किया जाना चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि जब हाउस ऑर्डर में नहीं है तो भी ऐसे में विधेयक पारित हो रहे हैं. लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए. इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा, ”जैसा कि नेता विपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए, बिल्कुल होनी चाहिए. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में तय हुआ कि मणिपुर बजट पास किया जाएगा. लेकिन, सदन में विपक्ष के रवैये से में हैरान हूं.”

उन्होंने कहा कि जो लोग बीते दो वर्षों से मणिपुर की बात कर रहे थे, आज जब मणिपुर के बजट की बात हो रही है तो ये लोग विरोध कर रहे हैं. जो लोग मणिपुर पर चैंपियन बने हुए थे, उन्होंने मणिपुर के बिल पर चर्चा करना तो दूर, उसके विरोध में वोट किया. हम इतने सक्षम हैं कि हर बात पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं. लेकिन, अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने संसद में पेश किया नया Income tax Bill 2025, जानें निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा

गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…

30 minutes ago

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

1 hour ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

1 hour ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

1 hour ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

1 hour ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

1 hour ago