Bharat Express DD Free Dish

भारत-इथियोपिया रिश्तों में नई इबारत, पीएम मोदी के दौरे में 8 स्ट्रैटेजिक समझौतों पर मुहर

PM Modi Ethiopia Visit: पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे के दौरान भारत–इथियोपिया संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया गया. दोनों देशों के बीच 8 अहम समझौते और घोषणाएं हुईं. यह दौरा भारत-अफ्रीका रिश्तों को नई मजबूती देने वाला है.

India Sine 8 Key Agreement During PM Modi Ethiopia Visit Know Impacket On Ties With Africa

PM Modi Ethiopia Visit: भारत और इथियोपिया के संबंधों ने एक नई ऊंचाई छू ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे के दौरान दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक ले जाने का फैसला किया. इस यात्रा को अफ्रीका क्षेत्र में भारत की बढ़ती कूटनीतिक मौजूदगी और विकास साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. द्विपक्षीय बातचीत के दौरान राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी.

दोनों देशों ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में सुरक्षा, वैश्विक मंचों पर सहयोग और विकास साझेदारी को और व्यापक बनाया जाएगा. खास तौर पर संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया.

8 स्ट्रैटेजिक समझौतों पर मुहर (PM Modi Ethiopia visit outcomes)

  • भारत–इथियोपिया संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा
  • कस्टम मामलों में सहयोग और पारस्परिक प्रशासनिक सहायता पर समझौता
  • इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए MoU
  • संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों की ट्रेनिंग में सहयोग के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था
  • G20 कॉमन फ्रेमवर्क के तहत इथियोपिया के कर्ज पुनर्गठन पर MoU
  • ICCR स्कॉलरशिप के तहत इथियोपियाई छात्रों की संख्या दोगुनी
  • ITEC कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विशेष अल्पकालिक कोर्स
  • अदीस अबाबा के महात्मा गांधी अस्पताल की क्षमता बढ़ाने में भारत की मदद

आर्थिक, तकनीकी और प्रशासनिक साझेदारी

भारत और इथियोपिया के बीच व्यापार, कस्टम सहयोग और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए गए. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण के जरिए इथियोपिया की संस्थागत ताकत बढ़ाने पर सहमति बनी, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को दीर्घकालिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.

शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

भारत ने इथियोपिया के छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर खोलने की घोषणा की. स्कॉलरशिप की संख्या बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने से युवा प्रतिभाओं को सीधा लाभ मिलेगा.

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की बड़ी पहल

स्वास्थ्य सहयोग को लेकर भारत ने अदीस अबाबा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल की क्षमता बढ़ाने में मदद का ऐलान किया है. मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने से इथियोपिया के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: ओमान की उम्मीद होगी पूरी! पीएम मोदी दौरा में एफटीए पर फोकस

भारत-अफ्रीका रिश्तों में नया अध्याय (PM Modi Africa diplomacy)

विशेषज्ञों के मुताबिक, पीएम मोदी का यह दौरा केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत-अफ्रीका साझेदारी को भी नई दिशा देता है. रणनीतिक सहयोग, शिक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बढ़ता तालमेल आने वाले वर्षों में दोनों देशों के लिए दीर्घकालिक लाभ लेकर आ सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read