देश

2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल एविएशन इकोसिस्टम में एक विशाल बाजार के रूप में भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है.

भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएटीएस) में पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय हवाई अवसंरचना विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

42 साल बाद आयोजित कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश

उन्होंने चार दशक बाद भारत में आयोजित इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. पीएम मोदी ने इस अवधि के दौरान भारत में हुए परिवर्तनकारी बदलावों पर जोर देते हुए कहा कि आज का भारत पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरा हुआ है.

उन्होंने ग्लोबल एविएशन इकोसिस्टम में भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “देश न केवल एक विशाल बाजार के रूप में, बल्कि नीतिगत नेतृत्व, इनोवेशन और समावेशी विकास के प्रतीक के रूप में अहम भूमिका निभा रहा है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में नागरिक उड्डयन में भारत के उल्लेखनीय परिवर्तन पर प्रकाश डाला.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार

उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है.” उन्होंने उड़ान योजना की सफलता पर जोर देते हुए इसे भारतीय नागरिक उड्डयन इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया.

उन्होंने कहा, “उड़ान योजना से 15 मिलियन से अधिक यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का लाभ मिला है, जिससे कई नागरिक पहली बार हवाई यात्रा करने में सक्षम हुए हैं.”

यहां एयरलाइंस लगातार दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल कर रही

उन्होंने आगे कहा कि भारत की एयरलाइंस लगातार दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल कर रही है, जिसमें 240 मिलियन यात्री सालाना उड़ान भर रहे हैं, जो दुनिया भर के अधिकांश देशों की कुल आबादी से अधिक है.

उन्होंने अनुमान लगाया कि 2030 तक यह संख्या 500 मिलियन यात्रियों तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत में सालाना 3.5 मिलियन मीट्रिक टन माल हवाई मार्ग से ले जाया जाता है और इस दशक के अंत तक यह मात्रा बढ़कर 10 मिलियन मीट्रिक टन हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Errol Musk ने PM मोदी को बताया शानदार नेता, भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

33 seconds ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

59 seconds ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

20 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

20 minutes ago

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

44 minutes ago