US के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और भारत के NSA अजित डोभाल
NSA Doval: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन 13 से 14 जून तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. उनके साथ अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी था. दोनों एनएसए के बीच वैश्विक एजेंडे पर व्यापक चर्चा के साथ-साथ पीएम मोदी के अमेरिका की राजकीय यात्रा के विषय पर बातचीत हुई.
यूएस के एनएसए से मुलाकात के बाद भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (ICET) पर भारत-अमेरिका पहल दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करेगी और संबंधों के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक के रूप में उभरेगी.
अमेरिकी एनएसए सुलिवन ने कहा कि पीएम मोदी की आगामी यात्रा के दौरान दोनों पक्ष कई विषयों पर काम कर रहे हैं, जो रक्षा, उच्च प्रौद्योगिकी, व्यापार और छात्रों के अधिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में गहरे सहयोग के लिए “बाधाओं को दूर करने” में मदद करेगा. सुलिवन ने आगे कहा, ” जैसा कि हम राजकीय यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं. पीएम मोदी अगले सप्ताह अमेरिका पहुंचेंगे. दोनों देशों के बीच रक्षा और हाई-टेक ट्रेडों में बाधाओं को दूर करने और हमारे वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के बीच बेहतर सहयोग के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए यह यात्रा बेहत महत्वपूर्ण है.
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…