भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक खबर आ रही है. लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया हैं कि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के बयानों (Trade Deal Statements) पर मुहर लग सकती है.
इस डील का पहला कानूनी ड्राफ्ट यानी ‘लीगल ड्राफ्ट’ मार्च के मध्य तक सामने आने की उम्मीद है.
पीयूष गोयल ने इस पर स्पष्ट कहा कि यह समझौता हमारे MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग), कुशल कारीगरों और नए उद्यमियों के लिए अवसरों का पिटारा खोलने वाला है. सरकार ने हमारे किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया है. मंत्री ने संसद में साफ किया कि खेती-किसानी और डेयरी क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है, ताकि विदेशी बाजार की वजह से हमारे ग्रामीण आर्थिक ढांचे पर कोई बुरा असर न पड़े.
एक अहम मुद्दा एनर्जी यानी तेल और गैस का भी है. गोयल ने कहा कि भारत के लिए अपने 140 करोड़ नागरिकों की ‘एनर्जी सिक्योरिटी’ सबसे ऊपर है. हम अपनी घरेलू जरूरतों और जनता की जेब को ध्यान में रखकर ही फैसले लेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस डील को लेकर उत्साह दिखाया था. उन्होंने बताया कि भारत ने व्यापारिक बाधाओं को कम किया है और रूस से तेल की खरीद को लेकर अपना रुख बदला है (अब भारत वेनेजुएला जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है). इसी का नतीजा है कि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है. इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलेगी.
यह सिर्फ व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले साल की अमेरिकी यात्रा के बाद से ही इस पर मंथन चल रहा था. पीयूष गोयल का मानना है कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं. यानी जो हमारे पास है उसकी उन्हें जरूरत है, और जो उनके पास है उससे हमारा विकास तेज होगा.
ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, लंबी उम्र की कामना
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…