केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने जनसेवा के प्रति तमांग के समर्पण को याद करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं, ताकि आप सिक्किम के लोगों के लिए काम करते रहें.
Warm birthday wishes to Shri @PSTamangGolay Ji. Wishing you good health and a long life as you continue working for the people of Sikkim.
— Amit Shah (@AmitShah) February 5, 2026
पीएम मोदी के बाद शुरू हुआ बधाई का सिलसिला
बता दें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. जिसके बाद से सिक्किम के सीएम को बधायियों का सिलसिला शुरू हो गया. पीएम मोदी ने जनसेवा के प्रति तमांग के समर्पण को याद करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की शुभकामनाएं. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.’
वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने एक्स पर लिखा कि सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों. आपके नेतृत्व में राज्य सतत् विकास की दिशा में नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे, यही मंगलकामना करता हूं.”
लोकसभा स्पीकर समेत अन्य नेताओं ने भी दी शुभकमनाएं
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं.
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि सिक्किम माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों. आपके नेतृत्व में राज्य सतत् विकास की दिशा में नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे, यही मंगलकामना करता हूं.”शुभकामनाओं के इस सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने लिखा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सिक्किम के निरंतर विकास हेतु आपके सफल नेतृत्व की कामना करता हूं.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



