देश

ट्रंप की मुलाकात से पहले पुतिन ने क्यों किया PM मोदी को कॉल? भारत बोला- हम तैयार हैं

India On Trump Putin Meeting: भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली बैठक का स्वागत किया है. यह कदम तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब ट्रंप प्रशासन ने रूस से व्यापार के कारण भारत पर टैरिफ लगाया है. ऐसे समय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध के रास्ते पर चलने का मार्ग पर हैं. उनके नेतृत्व में भारत ने शांति पहल में सहयोग के लिए अपनी तत्परता दिखाई है. यह भारत की स्वतंत्र और उदार विदेश नीति को दर्शाता है, जो अपने रणनीतिक संबंधों और वैश्विक शांति के बीच संतुलन स्थापित करने में विश्वास रखता है.

भारत ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली प्रस्तावित बैठक का स्वागत किया है. इस बैठक को यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने और शांति बहाल करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बयान में कहा कि भारत अमेरिका और रूस के बीच 15 अगस्त को अलास्का में बैठक के लिए बनी समझ का स्वागत करता है. यह बैठक यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने और शांति की संभावना खोलने का अवसर है. जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है.

भारत की सहयोग की तैयारी

भारत ने कहा कि वह इस शांति पहल में सहयोग के लिए तैयार है. इससे पहले, ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि पुतिन के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त को अलास्का में होगी. उन्होंने कहा, “आगे और विवरण साझा किए जाएंगे.”

ये भी पढ़ें: अलास्का में ट्रंप-पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात तय, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का प्रयास

पुतिन और ट्रंप के बीच बातचीत

बैठक की तैयारी के तहत पुतिन ने शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर ट्रंप के साथ यूक्रेन पर हुई बातचीत की जानकारी दी. क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीवन विटकॉफ के साथ हुई चर्चा के मुख्य निष्कर्ष पीएम मोदी के साथ साझा किए.

प्रधानमंत्री मोदी का बयान

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन का आभार व्यक्त करते हुए दोहराया कि भारत हमेशा संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है. यह बैठक ऐसे समय तय हुई है जब ट्रंप ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने और उससे ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की समयसीमा तय की थी.

ये भी पढ़ें: रेलवे ने दी गुड न्यूज, टिकट बुकिंग पर मिलेगा 20 फीसदी डिस्काउंट; जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

बैठक की अहमियत

यह बैठक यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने और शांति बहाल करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. भारत ने इस शांति पहल में सहयोग के लिए तैयार होने की बात कही है और उम्मीद है कि यह बैठक दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में मदद करेगी. यह बैठक भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर भी खास है.

भारत की भावना शांति के लिए

बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत ने एक जिम्मेदार और शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका को बनाए रखा है. शांति के संदेश पर अडिग रहते हुए भारत ने ट्रंप और पुतिन की प्रस्तावित बैठक का स्वागत किया है. यह कदम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए कूटनीतिक समाधानों का समर्थन का प्रतीक है. भारत का यह रुख न केवल उसके रणनीतिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि वैश्विक मंच पर उसकी साख को भी बढ़ाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago