देश

दिल्ली में आज फ्रांस के साथ होगी 63 हजार करोड़ की डील, भारत आएंगे 26 Rafale-M फाइटर जेट, जानें इसकी खासियत

Rafale-M Deal: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. इस बीच भारत और फ्रांस के बीच एक बड़ी डील होने जा रही है. सोमवार (28 अप्रैल) को दिल्ली में 26 राफेल-एम (Rafale-M) लड़ाकू विमान, जिसकी कीमत 63 हजार करोड़ रुपये है, खरीद सौदे पर मुहर लगने जा रही है. ये डील भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और भारत में फ्रांस के राजदूत की मौजूदगी में होगी.

Rafale-M डील पर लगेगी मुहर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत और फ्रांस सोमवार को दिल्ली में 26 राफेल मरीन (Rafale-M) लड़ाकू विमानों के लिए 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर दस्तखत करेंगे. इस मौके पर भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और भारत में फ्रांस के राजदूत दोनों देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे.

दोनों देश के रक्षा मंत्री होंगे शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं, वहीं फ्रांस और भारत के रक्षा मंत्री वर्चुअली मौजूद रहेंगे. सौदे पर ये डील रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक के बाहर होने की संभावना है. कहा जा रहा है कि इस डील के लिए फ्रांस के डिफेंस मिनिस्टर खुद भारत आने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने इस यात्रा को रद्द कर वर्चुअली शामिल होंगे.

Rafale-M का संचालन INS विक्रांत से होगा

राफेल-एम (Rafale-M) फाइटर जेट का संचालन INS विक्रांत से किया जाएगा. ये फाइटर जेट मौजूदा मिग-29 के विमानों की मदद करेंगे. अभी फिलहाल इंडियन एयरफोर्स 2016 में खरीदगे गए 36 राफेल विमानों का बेड़ा चला रही है. ये राफेल विमान अंबाला और हासीमारा में तैनात हैं. 26 और राफेल विमान मिलने के बाद भारत के पास इनकी कुल संख्या 62 हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- बड़े एक्शन की तैयारी में मोदी सरकार? आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मिग-29 के लड़ाकू विमानों को हटाने की तैयारी

भारत मिग-29 के लड़ाकू विमानों को एयरफोर्स के बेड़े से हटाने की तैयारी कर रहा है. इन फाइटर जेट्स के रखरखाव और प्रदर्शन में काफी समस्याएं आ रही हैं. इसी के चलते ये फैसला लिया गया है. इसी महीने की 9 अप्रैल को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. इस सौदे में 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर जेट शामिल हैं.

क्या है राफेल-एम की खासियत?

राफेल-एम (Rafale-M) फाइटर जेट की खासियत के बारे में बात करें, तो राफेल मरीन विमान एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई तक ऊड़ान भर सकते हैं. पाकिस्तान के पास मौजूदा एफ-16 और चीन के पास जे-20 विमानों से राफेल विमान ज्यादा हाईटेक और मारक क्षमता है. राफेल-एम फाइटर जेट अपनी उड़ान से 3700 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकता है. इतना ही नहीं, ये दुश्मन के रडार को चकमा देने में भी सक्षम है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

46 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago