सिक्किम में हाल ही में आई भीषण बारिश के चलते हुए भूस्खलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. राज्य के कई दूरदराज़ इलाकों का संपर्क टूट गया है और बड़ी संख्या में लोग फंस गए थे. ऐसे संकट के समय में भारतीय वायुसेना ने तेजी से मोर्चा संभाला और ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HADR) ऑपरेशन के तहत व्यापक राहत अभियान चलाया.
वायुसेना ने Mi-17 हेलीकॉप्टरों को तुरंत तैनात कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री गिराई और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को प्रभावित इलाकों में पहुंचाया गया. राहत कार्यों का मुख्य केंद्र सिक्किम के दुर्गम चातेन क्षेत्र में रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग भूस्खलन के चलते फंसे हुए थे.
भारतीय वायुसेना के इस रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत कुल 33 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
वायुसेना ने न केवल लोगों की जान बचाई, बल्कि खाद्य सामग्री, दवाएं और अन्य जरूरी राहत सामग्री भी गिराई, जिससे प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मिल सके. ऑपरेशन की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वायुसेना के हेलीकॉप्टरों को दुर्गम इलाकों में उड़ान भरते और राहत सामग्री गिराते हुए देखा जा सकता है.
भारतीय वायुसेना के इस तेज और संगठित अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में सेना देशवासियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. राज्य प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी वायुसेना की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.
ये भी पढ़ें: CBI ने बालिकाओं से यौन शोषण के मामले का किया खुलासा, हिसार से आरोपी गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…