Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CBI ने बालिकाओं से यौन शोषण के मामले का किया खुलासा, हिसार से आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के हिसार में CBI ने बाल यौन शोषण के एक गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कई नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और अश्लील सामग्री का निर्माण किया.

बाल यौन शोषण और शोषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के हिसार जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर कई नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और बाल पोर्नोग्राफी सामग्री बनाने व फैलाने का आरोप है.

यह मामला तब सामने आया जब सीबीआई ने इंटरपोल के ICSE डेटाबेस और गूगल से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के जरिए बाल यौन शोषण की अश्लील सामग्री (CSAM) का पता लगाया. इस पूरे मामले में पीड़ित या उनके परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली थी.

साइबर फॉरेंसिक तकनीक के माध्यम से जांच में पता चला कि अपराध हिसार जिले में हुआ है. 3 जून को आरोपी के आवास पर छापेमारी की गई, जहां से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए और कई नाबालिग पीड़ितों की पहचान हुई, जिन्हें आरोपी ने वर्षों तक यौन शोषण का शिकार बनाया और धमकाकर अश्लील सामग्री के लिए उपयोग किया.

आरोपी को 3 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर दुष्कर्म, घुसपैठ यौन उत्पीड़न और बाल पोर्नोग्राफी से संबंधित अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह कार्रवाई सीबीआई की संकल्पबद्धता और बच्चों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो उन मामलों को भी उजागर करती है जहां पीड़ित डर या अन्य कारणों से सामने नहीं आ पाते.

ये भी पढ़ें: 26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की अर्जी पर 9 जून को सुनवाई, मांगी परिवार से बात करने की इजाजत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital