देश

बिना इंजन चालू किए भी गरजेंगे भारतीय सेना के टैंक, T-72 और T-90 टैंकों को मिलेगी नई ताकत

Indian Army Tanks Deal: भारतीय सेना के मुख्य लड़ाकू टैंकों T-72 और T-90 की मारक क्षमता और मैदानी तैयारियों को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है. मंत्रालय ने इन टैंकों के लिए स्वदेशी ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) खरीदने के खातिर 586 करोड़ रुपये का बड़ा करार किया है. नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में ‘एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए.

क्या होता है APU?

ऑक्जिलरी पावर यूनिट यानी APU किसी भी टैंक के भीतर बिजली पैदा करने का एक वैकल्पिक और बेहद महत्वपूर्ण जरिया है. टैंक के मुख्य इंजन को चालू किए बिना ही यह फायर कंट्रोल सिस्टम, गन स्टेबलाइजेशन और फायरिंग सर्किट जैसे संवेदनशील उपकरणों को बिजली सप्लाई करता है. इससे न सिर्फ मुख्य इंजन का ईंधन बचता है, बल्कि बिना आवाज किए टैंक के हथियारों और रडार सिस्टम को लंबे समय तक चालू रखा जा सकता है.

मेक-II पहल की बड़ी सफलता

यह रक्षा सौदा सरकार की ‘मेक-II’ योजना की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जहां घरेलू उद्योग ने शोध और विकास से लेकर उत्पादन तक की जिम्मेदारी उठाई है. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि स्वदेशी रूप से विकसित इन एपीयू को शामिल करने से सेना की मैकेनाइज्ड फॉर्मेशन की ऑपरेशनल तैयारियों, विश्वसनीयता और युद्ध के मैदान में लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता में काफी सुधार होगा.

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

अब तक ऐसे महत्वपूर्ण रक्षा घटकों के लिए विदेशी तकनीक पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस डील से घरेलू रक्षा निर्माण उद्योग को पंख लगेंगे. रक्षा मंत्रालय ने इसे ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम बताया है. इससे भारत न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि हमारी सेना को भी स्वदेशी तकनीक का भरोसा और तुरंत मेंटेनेंस की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार…इन्हें कब शर्म आएगी! जमुई में बेटी से हैवानियत को JDU प्रदेश अध्यक्ष ने बताया छिटपुट घटना

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago