देश

India China Army Face Off: तवांग में चीन के साथ झड़प, 300 चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने खदेड़ा, कई घायल

Indian Chinese troops face off in Tawang: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प में दोनों ओर से कई जवान घायल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये घटना 9 दिसंबर की है.

जानकारी के मुताबिक, करीब 300 चीनी सैनिक एक पोस्ट की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भारतीय जवान पूरी तरह तैयार थे और उन्होंने चीन की पीएलए के मंसूबों को नाकाम करते हुए उन्हें खदेड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प में भारत से ज्यादा चीन के सैनिक घायल हुए हैं.

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सूत्रों के मुताबिक, संघर्ष के तुरंत बाद दोनों तरफ के जवान इलाके से पीछे हट गए. चीनी पीएलए सैनिकों की संख्या लगभग 300 थी जो भारी तैयारी के साथ आए थे, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार होंगे.

जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना के बाद भारतीय सेना के कमांडर और चीनी कमांडर ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लैग मीटिंग की ताकि इलाके में शांति बहाल की जा सके. चीन पहले भी इस तरह की हिमाकत करता रहा है लेकिन भारतीय सेना उनके मंसूबों को नाकाम करती रही है.

ये भी पढ़ें: Money Laundering Case: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर ठोका मानहानि का मुकदमा, कहा- महाठग सुकेश जंग जबरन जोड़ा गया मेरा नाम

ये भी पढ़ें: Twitter पर जल्द ही निबंध लिख पाएंगे आप! Elon Musk ने कन्फर्म किया- जल्द ही वर्ड लिमिट होगी 4000

ओवैसी ने सरकार को घेरा

दूसरी तरफ, इस झड़प की रिपोर्ट के आते ही इस पर सियासत शुरू हो गयी है. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने झड़प की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से आ रही खबरें चिंताजनक हैं. भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई और सरकार ने देश को कई दिनों तक अंधेरे में रखा. जब संसद का सत्र चल रहा है, तब इसके बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई?

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

47 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago