माध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस कार की बोनट पर लटका हुआ दिख रहा है. वीडियो सत्यसाईं चौराहे का बताया जा रहा है, जहां ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के दौरान चैकिंग कर रहे थे. वही चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक ने अपनी कार नहीं रोकी.
जिसे देखते हुए पुलिसकर्मी तुरंत एक्शन में आ गए और उस कार को रोकने के लिए आगे पहुंच गए. कार चालक ने अपनी कार फिर भी नहीं रोकी तो पुलिसकर्मी उस कार के बोनट पर चढ़ गया. बोनट पर पुलिसकर्मी लटका रहा और किसी भी तरह कार को रोकने में सफल हो गया.
ये भी पढ़ें- Small Savings Schemes: सरकार बढ़ा सकती है छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, जानिए अभी कितना मिल रहा ब्याज
ट्रैफिक पुलिस ने अपनी बहादुरी से कार को रोका और उसकी तलाशी ली. पुलिस ने अपनी लाशी के दौरान दो हथियार- एक रिवाल्वर और एक पिस्टल बरामद किया है. विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक़, घटना सोमवार को सत्यसाईं चौराहे पर चालानी कार्रवाई के दौरान घटी है. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक कार चौराहे से गुजर रही थी. उसी समय वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने एक कार को रोकने की कोशिश की.
पुलिसकर्मी शिव सिंह ने कार को रुकवाने की कोशिश कि और कार थोड़ी देर के लिए रूकी भी थी लेकिन अचानक कार चालक ने कार को आगे बढ़ा दिया और पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास भी किया. शिव सिंह ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए कार के बोनट पर चढ़ गए, उसके बावजूद भी कार नहीं रूकी. बोनट पकड़ते हुए शिव सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है. वही कार बिना रूके देवास नाका की ओर जाने लगा.
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…