देश

‘भारत में हर दिन हकीकत बनते हैं सपने’, अमेरिकी राजदूत बोले- चाय बेचने वाला लड़का बना PM

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था. इस दौरे पर प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे. वहीं दूसरी ओर उनके साथ भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी थे. देश की राजधानी आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे और दोनों देशों के संबंधों पर विस्तार से बात की.

भारत-अमेरिकी साझेदारी को न केवल दोनों देशों बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी बताते हुए अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछले सप्ताह संपन्न अमेरिका यात्रा से पता चलता है कि यह साझेदारी ‘‘शानदार गति’’ के साथ आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान घोषित परियोजनाओं और परिवर्तनकारी पहलों से न केवल दोनों देशों को बल्कि दुनिया को भी फायदा होगा. गार्सेटी ने कहा कि भारत और अमेरिका के पास हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की शक्ति है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास असीमित अवसरों का भविष्य है.’’

गार्सेटी ने दुनिया के दो प्रमुख लोकतंत्रों के एक साथ काम करने के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम जोर-जबरदस्ती के खिलाफ एक साथ खड़े हो सकते हैं, हम शांति के लिए एक साथ खड़े हो सकते हैं.’’

ये भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गन्ने के न्यूनतम मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी का एलान

अमेरिकी राजदूत ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी के विस्तार की अहमियत को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत और अमेरिका अपने सपनों को उड़ान दें एवं उन्हें हकीकत में बदलने की दिशा में काम करें. गार्सेटी ने कहा, ‘‘हम भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविक क्षमताओं का दोहन करने जा रहे हैं.’’

भारतीय और अमेरिकी सपने एक ही सिक्के के दो पहलू- गार्सेटी

उन्होंने कहा, “भारत ऐसी जगह है जहां सपने हर दिन हकीकत बनते हैं. हमारे देशों के बीच बहुत सी समानताएं हैं. भारतीय और अमेरिकी सपने एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. यहां चाय बेचने वाला एक युवा लड़का वैश्विक मंच पर भारत का नेतृत्व करता है. एक संथाली शिक्षक राष्ट्रपति बनती हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago