Indian Navy: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइल के परीक्षण किए हैं. रविवार को नौसेना ने पुष्टि की कि कई जंगी जहाजों से यह अभ्यास किया गया, जिसमें लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया.
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि यह हमारी ताकत, तत्परता और रणनीतिक क्षमताओं का भी प्रमाण है. उन्होंने कहा, “भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरह से देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है.”
भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस अभ्यास के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं. इन वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह नौसेना के जहाजों से अत्याधुनिक मिसाइलें दागी गईं, जो लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदती हैं. इन वीडियो के साथ नौसेना ने लिखा,
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अरब सागर के कुछ हिस्सों में नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और समुद्री नाविकों को उस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. इससे साफ है कि पाकिस्तान इस युद्धाभ्यास से घबराया हुआ है. पाकिस्तानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया है. वहीं, भारत की तीनों सेनाएं अलर्ट पर हैं और पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है.
भारतीय नौसेना द्वारा अपने आईएनएस सूरत से हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण करना यह दर्शाता है कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर और सक्षम है. भारतीय नौसेना की ये गतिविधियां न केवल जवाबी कार्रवाई के संकेत हैं, बल्कि शांति की रक्षा के लिए शक्ति के प्रदर्शन का हिस्सा भी हैं.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच CDS अनिल चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…