देश

Delhi Airport पर बड़ी तस्करी नाकाम, दुबई से आया यात्री ले जा रहा था 1.91 करोड़ का Gold

Gold Smuggling at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री को 1.91 करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा. जयपुर निवासी यह शख्स प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया.
आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. दुबई से आए एक यात्री को 1.91 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई ग्रीन चैनल के बाहर की गई, जब यात्री को संदिग्ध मानते हुए रोका गया.

DFMD से भी नहीं पकड़े गए सोने के बिस्किट

यात्री को कस्टम विभाग ने प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका था. जब उसके सामान की जांच की गई, तो उसमें संदेहास्पद सामग्री दिखाई दी. इसके बाद डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से जांच की गई, लेकिन कोई अलार्म नहीं बजा. हालांकि, अधिकारियों की सतर्कता के चलते पूरी तलाशी ली गई और दो किलो सोने के बिस्किट बरामद किए गए.

जयपुर से ताल्लुक रखता है शख्स

कस्टम विभाग के अनुसार, पकड़ा गया यात्री राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है. उसके पास से मिले सोने की कीमत लगभग 1.91 करोड़ रुपये आंकी गई है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद कस्टम अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

बढ़ती तस्करी पर कस्टम विभाग सख्त

हाल के महीनों में एयरपोर्ट के जरिये सोने की तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर प्रोफाइलिंग और निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि तस्करी पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें: Delhi में यहां लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुएं-धूल का काला गुबार, झुग्गी-झोपड़ियां जलकर हुईं खाक

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

3 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

4 hours ago