देश

नूंह में ऐसे भड़की हिंसा: तावडू की तरफ से 600-700 लोगों की भीड़ आई, मजहबी नारे लगाते हुए बरसाए पत्‍थर- FIR में इंस्पेक्टर का बयान

Nuh Mewat Violence: हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा की आग हरियाणा के कई जिलों तक पहुंच गई. जिसके बाद राज्‍य के कई जिलों में धारा-144 लागू कर दी गई और इंटरनेट बंद कर दिया गया. हिंसा की घटनाओं पर मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान आया, जिसमें उन्‍होंने कहा कि सोमवार को हुई हिंसा में 2 जवानों समेत 6 लोगों की जानें गई हैं. घायलों की तादाद सैकड़ों में है. उन्‍होंने कहा कि हिंसा करने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

भीड़ ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए हमला बोला
नूंह हिंसा के मामले में इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने एक FIR में बयान दर्ज कराए, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से 600-700 लोगों की भीड़ आई और पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. बाद में फायरिंग भी की. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हमने तावडू में 600 से 700 उपद्रवियों को देखा. भीड़ में शामिल लोग अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा रहे थे. उन लोगों के हाथों में ईंट-पत्‍थरों से लेकर कई तरह के हथियार थे. उन लोगों ने एकत्रित होकर पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया. वे आगे बढ़ते जा रहे थे, और उनल लोगों की भीड़ के बीच से कुछ लोगों ने गोलियां चलानी भी शुरू कर दीं.

600-700 लोगों की भीड़ ने पथराव किया, गोलियां भी चलाईं
इंस्पेक्टर पंकज कुमार के मुताबिक, उन्होंने और इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने माइक्रोफोन के जरिए भीड़ को समझाने की कोशिश की कि कानून अपने हाथ में न लें, लेकिन भीड़ पथराव करती रही और तड़ातड़ गोलियां चलती रहीं. तभी एक गोली इंस्पेक्टर अनिल कुमार को लग गई. जिससे वह घायल हो गये और एक अन्य एएसआई जगवीर भी घायल हो गए. इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने अपने बयान में कहा कि 600-700 लोगों की उग्र भीड़ इस कदर बेकाबू हो चुकी थी कि वह पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से हमले कर रही थी. इस घटना सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: VHP के प्रदर्शन पर SC का रोक लगाने से इनकार, कहा- सरकार सुनिश्चित करे ना हिंसा हो, ना हेट स्पीच

एक्‍शन शुरू, अब तक 40से ज्‍यादा FIR दर्ज की गईं
रिपोर्ट्स के अनुसार, नूंह हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हरियाणा के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला का भी बयान आया है. आज उन्‍होंने बताया कि 40 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं. उन्‍होंने कहा कि बर्बरता करने वालों के खिलाफ हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

6 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

16 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

31 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

33 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

40 minutes ago